
*विश्व पर्यावरण दिवस पर सेलाकुई में एतिहासिक पहल – एंक्राफ्ट इंडिया प्रा. लि. (DCJ ग्रुप) ने किया 1000 वृक्षों का रोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल को साकार किया गया। एंक्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (DCJ ग्रुप) द्वारा 1000 से अधिक पौधों का भव्य वृक्षारोपण किया गया, जो न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य की सौगात भी है।
इस अभियान की सक्रिय निगरानी खुद कंपनी के *मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अवनीश सिंह विसेन जी* द्वारा की गई, जिनकी दूरदर्शिता और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता इस आयोजन की प्रेरणा रही। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व हमारे संयंत्र प्रमुख एवं *महाप्रबंधक श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी* ने किया, जिन्होंने अपनी टीम के साथ दिन-रात एक कर इस मिशन को सफल बनाया। इस आयोजन को *मानव संसाधन प्रबंधक श्री संजय गुसाईं जी* ने भव्य रूप और *पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा (EHS) समन्वयक विकाश कुमार* की सक्रिय भूमिका के साथ से आयोजित किया, जिन्होंने CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत इसे एक सामाजिक पर्व का रूप दिया।
वृक्षारोपण के मुख्य स्थल रहे:
• सेलाकुई थाना परिसर
• अमर वीर जवान स्मारक, निकट सेलाकुई
• एंक्राफ्ट इंडिया का मुख्य प्लांट परिसर
• सेलाकुई फॉरेस्ट एरिया
कार्यक्रम के दौरान सेलाकुई पुलिस स्टेशन के निरीक्षक महोदय एवं वन विभाग की टीम को हमारी कंपनी की ओर से एक विशेष स्मृति-चिह्न, कंपनी कैटलॉग एवं एंक्राफ्ट बैग भेंट किए गए। यह प्रतीकात्मक उपहार न केवल कंपनी के आभार का संकेत थे, बल्कि समाज और प्रशासन के बीच मजबूत संबंधों का भी द्योतक हैं।
कार्यक्रम में टीम को संबोधित करते हुए *महाप्रबंधक श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी* ने कहा:
हमें गर्व है कि एंक्राफ्ट केवल व्यापारिक लाभ की ओर नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी समान रूप से निभाता है। यह पहल इसी सोच की उपज है। वृक्ष केवल ऑक्सीजन देने वाले साधन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और पृथ्वी के संतुलन के मूल स्तंभ हैं। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम न सिर्फ पर्यावरण के प्रति सजग हों, बल्कि अगली पीढ़ी को भी प्रकृति-प्रेम की भावना से जोड़ें।
*मानव संसाधन प्रबंधक श्री संजय गुसाईं जी* ने कहा:
CSR केवल एक कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के साथ हमारा आत्मिक संबंध है। हमारा उद्देश्य हर वर्ष 1000 से अधिक पौधे लगाने का है, ताकि हरियाली बढ़े और समाज में जागरूकता आए।
इस मौके पर कर्मचारियों ने अपने हाथों से पौधे लगाए और उन्हें गोद लेने की शपथ भी ली कि वे उनके संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे।
एक पौधा – एक जीवन” के भाव को आत्मसात करते हुए कार्यक्रम में बच्चों, स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों ने भी उत्साह से भाग लिया।
यह अभियान न केवल एक CSR गतिविधि था, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन की शुरुआत थी।
🌱 *संदेश अगली पीढ़ी के लिए:*
यदि हम आज पेड़ नहीं लगाएंगे, तो कल हमें छांव कहां मिलेगी? यह धरती हमारी नहीं, हमारे बच्चों की अमानत है। हम जो हरियाली उन्हें देंगे, वही उनका जीवन स्तर तय करेगी। आइए, प्रकृति से प्रेम करें और उसका संरक्षण करें।
📸 कार्यक्रम की झलकियों में दिखा हरित भारत का संकल्प – एंक्राफ्ट परिवार का हर सदस्य बना पर्यावरण प्रहरी।
*जय पर्यावरण, जय भारत!* 🌏