
महिला मंगल दल चेपडो ने शौर्य महोत्सव Sabse स्थल मे श्रमदान कर की साफ सफाई
सुभाष पिमोली थराली।
उत्तराखंड के प्रथम अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में 6 जून से 8 जून तक होने वाले शौर्य महोत्सव की तैयारियों जोरो पर चल रही है। जहा सोमबार को महिला मंगल दल चेपड़ो की महिलाओं द्वारा मेला स्थल तथा शहीद स्मारक की साफ सफाई की गई,महिला मंगल दल अध्यक्ष नीलू शाह ने जानकारी दी कि मेला स्थल शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कॉलेज चेपडो के मैदान व शहीद स्मारक के आस पास की सोमबार को समस्त महिला मंगल दल की महिलाओं ने झाड़ियों का कटान, मेला स्थल, शहीद स्मारक, रास्तों की सफाई की। मेला कमेटी के अध्यक्ष बीरू जोशी व सयोजक दिगपाल सिंह गड़िया ने बताया कि महिला मंगल दल चेपडो का शौर्य महोत्सव में प्रतिवर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है गॉव की समस्त महिलाओं के द्वारा हर वर्ष मेले से पूर्व सम्पूर्ण मेले स्थल व शहीद स्थल, रास्तो की सफाई की जाती है। इसके साथ ही महिला मंगल दल मेले के समय सभी साफ सफाई का ध्यान रखती है व मेले में आने वाले आगन्तुको को पेयजल, जलपान , की व्यवस्था निस्वार्थ भाव से करती है। इस कार्य हेतु समस्त शौर्य महोत्सव मेला कमेटी महिला मंगल दल चेपडो का आभार प्रकट करती है एवम आशा करती है कि शौर्य महोत्सव को सफल बनाने में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष नीलू शाह,उपाध्यक्ष सविता जोशी, कोषाध्यक्ष महेशी देवी, सचिव मंजू जोशी, नीमा शाह, दीक्षा जोशी, कली देवी, पूजा शाह ,विमला देवी,प्रिया शाह,अंकिता शाह, दुर्गा देवी, जानकी देवी, हरमा देवी, सावित्री शाह, हीरा देवी, सलोचना देवी, कमला जोशी, कस्तूरा देवी, शांति रावत, मंजू रावत, लीला देवी, जानकी शाह, हेमा शाह, किरन जोशी, गंगा जोशी, लक्ष्मी शाह, सुमित्रा शाह, कमला जोशी, नंदी शाह, मंजू शाह ,शकुंतला जोशी आदि महिलाएं उपस्थित थी।