कोतवाली ऊखीमठ थाना चौकी में प्रभारी थानाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया अजय सिंह ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों व अध्यक्ष राजीव भट्ट ने की मुलाकात
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रूद्रप्रयाग/ ऊखीमठ से आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले जनपद के अलग अलग थाना चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण होने से कोतवाली ऊखीमठ थाना चौकी के थानाध्यक्ष प्रभारी मनोज नेगी का स्थानांतरण होने पर कोतवाली ऊखीमठ थाना चौकी में प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह की नियुक्ति होने पर उन्होंने 25 नवंबर को अपना कार्यभार ग्रहण कर दिया है वहीं बृहस्पतिवार को व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट के तत्वावधान में व्यापार मंडल की समस्त टीम व पदाधिकारियों द्वारा कोतवाली ऊखीमठ थाना प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह से मुलाकात कर उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की बधाई व शुभकामनाएं दी

आपको बता दें कि ऊखीमठ कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह इससे पहले हरिद्वार बड़कोट, व उत्तरकाशी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अब तक अपनी सेवा देते आ रहे हैं जिसके उपरांत उन्हें कोतवाली ऊखीमठ थाना चौकी प्रभारी के रूप में ऊखीमठ क्षेत्र के विभिन्न आम जनमानसों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है वहीं पत्रकार हरीश चन्द्र पहाड़ी द्वारा भी उन्हें पुष्प मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया इस मौके पर व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष डाक्टर अजनेश पंवार, महेश सिंह, हरिमोहन भट्ट, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी अमित कुमार, समाजिक कार्यकर्ता जयंत नैथानी, समेत पदाधिकारियों ने प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह से मुलाकात की




