त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का हुआ समापन मेले के समापन अवसर पर राज्य मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रूद्रप्रयाग/ ऊखीमठ शुक्रवार को त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का हुआ समापन वहीं त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला के समापन अवसर पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की वहीं अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग महाराज द्वारा शिरकत की गई जबकि त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला के कार्यक्रम अध्यक्ष कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेद्वी द्वारा शिरकत की गई वहीं मेला समिति व नगर पंचायत की अध्यक्ष कुब्जा धर्मवान द्वारा त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला के समापन अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों का सहयोग मिलने तथा मेले को शांति पूर्ण से सम्पन्न होने पर सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया वहीं मेला समिति के सचिव प्रकाश रावत व कोषाध्यक्ष रविन्द्र पुष्पवान द्वारा भी त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला में आये हुए सभी अतिथियों व विभिन्न विघालयो के छात्र छात्राओं और महिला मंगल दलों एवं स्थानीय कलाकारों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया वहीं दर्जा धारी मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत ने कहा कि यह मेला धर्मिक व पौराणिक मेला है जिसमें हर किसी क्षेत्र वासियों जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का सहयोग मिलना बहुत जरूरी है जिसमें उन्होंने समस्त त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला समिति का आभार व्यक्त किया साथ ही त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला में विशिष्ट अतिथि कुलदीप रावत के प्रतिनिधि सौरभ विराट भट्ट ने शिरकत करते हुए कहा कि कुलदीप रावत का आगामी केदारनाथ विधानसभा में विगत 20 से 25 वर्षों का संघर्ष चलते आ रहा है जो कि अभी तक जारी है और हमेशा रहेगा आपको बता दें कि त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला के अंतिम दिन कवि सम्मेलन द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जिसमें कवि मुरली दीवान के कविताओं पर भावुक हुए सभी जनप्रतिनिधि और आम जनमानस साथ ही त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला में स्वर्गीय हीरा लाल शुक्ला व स्वर्गीय हर्ष जमलोकी की पुण्य स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसके संयोजक विजेता टीम के राकेश शुक्ला, व कमल शुक्ला द्वारा विजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रोफी दी गई साथ ही उप विजेता टीम के संयोजक आचार्य विश्व मोहन जमलोकी व अभिद्वय जमलोकी द्वारा उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए व ट्रोफी दी गई जिसमें कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया और फिर विजेता टीम रही गगडू और उप विजेता टीम रही लमगोडी जिनको समिति द्वारा पुरूस्कार के साथ धनराशि भी दी गई वहीं वॉलीबॉल के संयोजक नवदीप सिंह नेगी के सौजन्य से अनुशासित ढंग से प्रतियोगिता को किया गया इस मौके पर मेला समिति के उपाध्यक्ष, सह सचिव पूर्व प्रधान जगदीश लाल, महा मंत्री संदीप पुष्पवान, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, मेला समिति के सक्रिय कार्यकर्ता दलबीर रावत, धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व सभासद बलवंत रावत, समेत समस्त जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे





