ग्वालदम में आयोजित युवान हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में लोकेश कुमार तथा महिला वर्ग में दिव्या रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जीत दर्ज की।
सुभाष पिमोली थराली ।
बिलीवर हैश टैग फाउंडेशन की ओर आयोजित युवान हाफ मैराथन का पर्यटन नगरी ग्वालदम मे थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ये दौड़ 21.01 किलोमीटर की रही जो पर्यटन नगरी ग्वालदम से करूड़पानी , ताल, धनियालधार, गुडम स्टेट होते हुए तलवाडी पहुंची जहां से वापस ग्वालदाम में संपन्न हुई। जिसमें अंडर 40 वर्ग से लोकेश कुमार ने एक घंटा दो मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और युवान हाफ मैराथन के विजेता बने दूसरे स्थान पर रहे विपिन चंद्र रहे जिन्होंने एक घंटा तीन मिनट में अपनी दौड़ पूरी की, और सौरभ सिंह ने एक घंटा 3 मिनट 12 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे ,वही अंडर 40 महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर दिव्या रावत ,द्वितीय स्थान पर खुशी गोस्वामी और तृतीय स्थान पर किरण टम्टा रही 40 प्लस मेन में प्रथम स्थान मनोज सिंह रहे वहीं 40 प्लस महीला में प्रथम स्थान मीना कंडारी रही ,50 प्लस मेन में नरेश चंद्र डोबरियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही प्रथम तिथि तृतीया विजेताओं को 21 000 15000 और 10000 नगद रुपए दिए गए बिलीवर हैश टैग फाउंडेशन की ओर से आयोजित युवान हाफ मैराथन के दौरान केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम, शिशु मंदिर ग्वालदम, विद्या मंदिर ग्वालदम, राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम, राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए वही फाउंडेशन की अध्यक्ष कंचन रावत ने बताया दौड़ में लगभग 300 युवाओं ने भाग लिया दौड़ ग्वालदम से 9:30 बजे शुरू हुई जिसे थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने रवाना किया इस दौरान थाना थराली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई वहीं सीमा सुरक्षा बल ग्वालदम द्वारा विशेष योगदान दिया गया, इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल नेगी ,प्रद्युम्न सिंह शाह, देवेंद्र सिंह फर्शवान, जेस्ट प्रमुख राजेश चौहान, हरेंद्र परिहार, देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान दीपा देवी,प्रधान हेमा गड़िया,हरीश जोशी , वीरेंद्र फर्शवाण आदि का विशेष योगदान रहा,




