देहरादून में रिश्तों का कत्ल! संपत्ति विवाद में मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट, पत्नी-बेटे समेत तीन गिरफ्तार
तरला अधोईवाला में दीवार बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, चाकू और खुखरी से किया हमला; पुलिस ने कुछ घंटों में तीन आरोपियों को दबोचा।
देहरादून। राजधानी देहरादून में संपत्ति विवाद ने रिश्तों का खून कर दिया। रायपुर थाना क्षेत्र के तरला अधोईवाला में दीवार निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि मामा ने अपने ही 26 वर्षीय भांजे गौरव की चाकू और खुखरी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात में मामा के बेटे और पत्नी की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संघर्ष में घायल अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मामा, बेटा और पत्नी गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी नितिन कुमार, उसके बेटे रोहित कुमार और पत्नी कविता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक चाकू और एक खुखरी भी बरामद की गई है।
बड़ा सवाल: जिस रिश्ते में भांजे को बेटे जैसा माना जाता है, उसी रिश्ते का अंत संपत्ति के विवाद में हत्या के साथ हुआ। आखिर जमीन और मकान के लालच में रिश्ते इतने खूनी कैसे हो गए?
#DehradunNews #DoonPolice #MurderCase #RaipurPolice #UttarakhandNews #CobraNewsUK




