दुखद खबर: उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन, नैनीताल में शोक की लहर
66 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस, उत्तराखंड राज्य आंदोलन और क्षेत्रीय राजनीति में योगदान हमेशा रहेगा याद
नैनीताल। उत्तराखंड की राजनीति और राज्य आंदोलन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। नैनीताल के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का दिल्ली स्थित एम्स में हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। 66 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर से सरोवर नगरी नैनीताल सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।




