अवैध कटान पर कार्रवाई को लेकर डाकपत्थर चौकी प्रभारी की सराहना, बजरंग दल ने किया सम्मान
विकासनगर। क्षेत्र में अवैध कटान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बजरंग दल विकासनगर के कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह की कार्यशैली की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी से मुलाकात कर अवैध कटान रोकने के लिए की गई कार्रवाई की प्रशंसा की।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कटान जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पुलिस की सक्रियता को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
इस दौरान नितिन अग्रवाल, प्रांत सह संत संपर्क प्रमुख, यश यादव जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख, शिवा जिला सह गौ-रक्षा प्रमुख, अमित अग्रवाल प्रखंड अध्यक्ष, प्रेम चौधरी प्रखंड संयोजक, तुषार चौहान प्रखंड सह संयोजक, आर्यन और शिवम बर्तवाल मौजूद रहे।




