*विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ₹124.35 लाख के सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
*₹124.35 लाख की लागत से राघव विहार एवं महिमा एन्क्लेव के आंतरिक मार्गों का होगा कायाकल्प*
*देहरादून/विकासनगर, 25 सितंबर।* सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम देहरादून के वार्ड-92 में सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर ने राज्य योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ₹124.35 लाख की लागत से राघव विहार एवं महिमा एन्क्लेव के आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चना कर शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकता के अनुरूप सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात स्थानीय निवासियों को आवागमन में बेहतर, सुगम एवं सुविधाजनक सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र की आंतरिक कनेक्टिविटी भी सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क, पेयजल तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के विकास को निरंतर गति दी जा रही है।
विधायक श्री पुंडीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क निर्माण के साथ-साथ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनका कहना है कि विकास कार्यों का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्थानीय स्तर पर आवागमन एवं जनजीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
विधायक श्री पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों के सुझावों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता है। राघव विहार एवं महिमा एन्क्लेव के आंतरिक मार्गों का यह निर्माण कार्य भी इसी क्रम में क्षेत्रवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस कार्य के लिए विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय निवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री अनिल प्रसाद, जिला मंत्री श्री दर्शन सिंह रावत, श्री धर्मपाल सिंह विष्ट, श्री दिनेश ध्यानी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण सहित सैंकडों स्थानीय लोग मौजूद रहे।




