लमगड़ा-जैती में UKD ने मजबूत किया संगठन, नए मंडलों का गठन; दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अल्मोड़ा जिले में संगठन विस्तार तेज कर दिया है। सोमवार को लमगड़ा ब्लॉक में आयोजित बैठक में लमगड़ा और जैती मंडलों का गठन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
लमगड़ा मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिनेश बिष्ट को, जबकि जैती मंडल के अध्यक्ष पद पर हीरा सिंह भंडारी को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनिल सतवाल, नरेंद्र बिष्ट, हरीश बड़वाल, हेम रावत, पूरन सिंह, रविंद्र बिष्ट, मोहन राम, अर्जुन सिंह और सुरेंद्र बिष्ट समेत दर्जनों लोगों ने UKD की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं, पुराने उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े राज्य आंदोलनकारी पान सिंह को लमगड़ा ब्लॉक तथा पान सिंह बिष्ट को जैती मंडल का संरक्षक बनाया गया।
संगठनात्मक गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा बाजार में दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के विचारों और पिछले 26 वर्षों में उत्तराखंड की स्थिति को लेकर जनता के साथ चर्चा की गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष केदार सिंह, आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री दीवान सिंह बिनोला, विनोद बोरा, पंकज सिंह कपकोटी, रविंदर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
UKD के इस कार्यक्रम को अल्मोड़ा जिले में संगठन के जमीनी विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

