शंकरपुर में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, अंडर-19 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सहसपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ 2026 के तहत अंडर-19 बालक वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन मिनी स्टेडियम शंकरपुर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विकासखंड सहसपुर की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना रावत ने किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर हैं। मैदान में उनकी मेहनत और उत्साह देखकर विश्वास होता है कि यही बच्चे आने वाले समय में अपने परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन देना सभी की जिम्मेदारी है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, पिट्टू और मुर्गा झपट सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
खो-खो: भाऊवाला प्रथम, रामपुर द्वितीय, झाजरा तृतीय।
कबड्डी: झाजरा प्रथम, अर्काडिया द्वितीय, भाऊवाला तृतीय।
100 मीटर दौड़: हिमांशु देवली प्रथम, आयुष कश्यप द्वितीय, यानुल हक तृतीय।
400 मीटर दौड़: शोएब अली भाऊवाला प्रथम, अमन अर्काडिया द्वितीय, ऋतिक झाजरा तृतीय।
5000 मीटर दौड़: अजय नेगी प्रथम, शौर्य नेगी द्वितीय, तनमेय रावत तृतीय।
गोला फेंक: निकाईल प्रथम, आर्यन द्वितीय, ऋतिक तृतीय।
रिले दौड़: भाऊवाला प्रथम, अर्काडिया द्वितीय, आमवाला तृतीय।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र रमोला धूलकोट और सामाजिक कार्यकर्ता धुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मैदान में बच्चों की हर दौड़ उनके उज्ज्वल भविष्य की नई उड़ान है। खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सपनों को पंख देने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम में फरीद शंकरपुर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान, राजीव रावत, सलीम सिद्दीकी, संतोष सिंह, सुमित लाल यादव, राकेश कुमार, खेल प्रशिक्षक अनुज कुमार, मनोज कुमार, पार्वती चौहान, नवीन, संजय, हरि मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




