कल दिनांक 27 जुलाई 2026 को दिल्ली कनॉट प्लेस में उत्तराखंड क्रांति दल की एक अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उक्रांद केंद्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष *मेजर संतोष भंडारी* केंद्रीय उपाध्यक्ष *श्री कुंदन बिष्ट* जी एवं केंद्रीय विधि प्रकोष्ठ प्रभारी *श्री राकेश बिंजोला* उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
उक्रांद दिल्ली प्रदेश की ओर से प्रदेश अध्यक्ष *श्री चंद्र सिंह रावत स्वतंत्र*, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष *श्री दिनेश जोशी* एवं कार्यालय मंत्री *श्री हिमांशु शर्मा* बैठक में मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों और दिल्ली में रह रहे उत्तराखंडी समाज के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।




