✍️ सुभाष पिमोली थराली।
रविवार को ग्राम पंचायत कुराड में ग्राम प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में 6 ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणो द्वारा धार पट्टी विकास संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें धार पट्टी के ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की गई जिसमें शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क, बिजली पानी तथा अन्य विषयों पर चर्चा कर भविष्य में इन विकास कार्यों के क्रियान्वयन एवं सफल संचालन हेतु धार पट्टी विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से प्रमोद बिष्ट ग्राम सगवाड़ा को अध्यक्ष, हरेंद्र सिंह फरस्वाण दान सिंह कर्मियाल, नारायण सती, हरेंद्र बिष्ट को उपाध्यक्ष, मनोज पिमोली को महासचिव,मनोज देवरानी को सचिव,यशपाल आर्य को सह सचिव, रविंद्र बिष्ट को कोषाध्यक्ष, सुनील देवराडी और दीवान सिंह पिमोली को सोशल मीडिया प्रभारी, गब्बर सिंह बिष्ट कुलानंद देवरानी को संगठन मंत्री रीता पुरोहित को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिमोली,खिलाफ राम,दिनेश चंद्र को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चेतराम तिवारी को कानूनी सलाहकार चुना गया, तथा मुख्य सलाहकार शोभाराम आर्य,आनंद सिंह पिमोली, हरेंद्र राम, सतीश चंद्र,प्रेम बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट को चुना गया तथा सभी ग्राम प्रधानों को संरक्षक बनाया गया इस मौके पर सुनील देवराडी,गौरव,करण देवराडी,सौरव देवराडी,प्रियांशु बिष्ट, हरेंद्र सिंह, दिनेश प्रसाद, दान सिंह बिष्ट,रमेश देवराडी,संजय पुरोहित, खिलाफ राम सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।




