✍️ सुभाष पिमोली थराली।
शनिवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में अमर शहीद श्री देव सुमन के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा पौधारोपण किया गया साथ ही नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
प्रधानाचार्य एन बी देवराडी द्वारा विगत वर्ष की शैक्षणिक उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए शैक्षिक विकास एवं गुणवत्ता संवर्धन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए गए वही नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह फरस्वाण पुनः निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य एन बी देवराडी संरक्षक इंद्र सिंह फरस्वाण,सचिव के एस बिष्ट,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट को चुना गया,सर्व समिति से चुने गए सदस्यों में संगीता बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बोरा, तारा जोशी, सुनीता नेगी, रेखा देवी,आरती देवी, रीना देवी, दीपा देवी, अनीता देवी, गणेश देवी, पिंकी देवी, दीपा देवी को चुना गया अध्यापकों में सुनील कुमार एवं डी एस टोलिया नामित किए गए इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह फरस्वाण द्वारा विद्यालय की समस्याओं के निराकरण हेतु किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक विकास हेतु उपस्थित अभिभावकों से सहयोग का आवाहन किया शैक्षणिक उनयन हेतु इंद्र सिंह फरस्वाण,सुनील कुमार, सुनीता नेगी, संगीता देवी सहित अन्य शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।




