✍️ मनमोहन भट्ट, डुंडा/उत्तरकाशी।
धनारी पट्टी के फोल्ड गांव में ध्याणी मिलन कार्यक्रम, ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार का भव्य स्वागत
उत्तरकाशी। विकासखंड डुंडा की धनारी पट्टी स्थित ग्राम सभा फोल्ड में आयोजित ध्याणी मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय एकता, परंपरा और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार का ग्रामीणों, ध्याणियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही किसी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
श्री परमार ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा, जनसहयोग और सामाजिक एकता ही विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी से क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, ध्याणियां, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




