✍️ भूपेंद्र रावत, बड़कोट।
पहाड़ों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से भूस्खलन/लैंड स्लाइडिंग से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्याना चट्टी के पास आवाजाही के लिए अवरूद्ध हो गया है मार्ग को सुचारु करने का कार्य गतिमान है 
सुरक्षा की दृष्टिगत प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है यमुनोत्री धाम के आसपास ज्यादा बारिश होने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है पालीगाड से यमुनोत्री तक राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण किया जा रहा है जिस कारण जगह-जगह मालवा आने से मार्ग अवरुद्ध हो रहा हैं।

