पौड़ी गढ़वाल Archives - Cobra news uk

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमडी-एमएस व डिप्लोमा सीटें बढ़कर 64 पहुंचीं, 100 सीटों का है लक्ष्य
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमडी-एमएस व डिप्लोमा सीटें बढ़कर 64 पहुंचीं, 100 सीटों का है लक्ष्य

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। स्नातकोत्तर (पीजी) चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के साथ मेडिकल कॉलेज में एमडी, एमएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की कुल सीटें बढ़कर 64 तक पहुंच गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने निकट भविष्य में पीजी सीटों की संख्या 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है, जिससे उत्तराखंड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने में बड़ी मदद मिलेगी।

वर्ष 2021 में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पीजी पाठ्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। शुरुआती दौर में सीमित विषयों और सीटों के साथ शुरू हुए इन पाठ्यक्रमों ने कुछ ही वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वर्तमान तक विभिन्न विभागों से लगभग 100 से 150 विशेषज्ञ चिकित्सक पीजी शिक्षा पूरी कर चुके हैं। इनमें से अधिकांश चिकित्सक राज्य के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।

सुबोध उनियाल तथा धन सिंह रावत के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और स्थायी फैकल्टी की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया गया। इसका सकारात्मक प्रभाव पीजी शिक्षा के विस्तार में देखने को मिला है। इन्हीं मानकों के आधार पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा समय-समय पर विभिन्न विभागों में सीट वृद्धि को स्वीकृति दी गई।

पिछले एक वर्ष में एनेस्थीसियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) तथा टीबी एवं चेस्ट रोग विभागों में कुल 12 नई सीटों की वृद्धि हुई है। वर्तमान में मेडिकल College में एमडी, एमएस और डिप्लोमा स्तर के कई पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को राज्य के भीतर ही उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पीजी सीटों में वृद्धि से न केवल चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इससे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा अपने नजदीकी अस्पतालों में मिल सकेगी और बड़े शहरों की ओर रेफरल का दबाव भी कम होगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार आगामी वर्षों में अन्य विभागों में भी पीजी सीटें बढ़ाने के लिए आवश्यक मानकों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, अनुसंधान गतिविधियों और शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है, ताकि अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति प्राप्त हो सके।

प्राचार्य बोले— शोध और शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा, “राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि पीजी सीटों की संख्या बढ़कर 64 तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और संस्थान की समर्पित कार्यसंस्कृति का परिणाम है। हमारा लक्ष्य मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा और शोध के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करना है। आने वाले समय में एनएमसी के सभी मानकों को पूरा करते हुए पीजी सीटों की संख्या 100 तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।”

The post श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमडी-एमएस व डिप्लोमा सीटें बढ़कर 64 पहुंचीं, 100 सीटों का है लक्ष्य appeared first on Cobra news uk.

UKSSSC परीक्षा से पूर्व निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
UKSSSC परीक्षा से पूर्व निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।

कल दिनांक 14.06.2026 को आयोजित होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर द्वारा कोटद्वार में परीक्षा केंद्रों तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री तपेश कुमार द्वारा पौड़ी एवं श्रीनगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की भौतिक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय स्थापित किया तथा परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान परीक्षा केंद्रों के प्रवेश एवं निकास मार्गों, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों, संवेदनशील बिंदुओं एवं अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मशालाओं एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों में सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। पौड़ी पुलिस परीक्षा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

The post UKSSSC परीक्षा से पूर्व निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण appeared first on Cobra news uk.

पौड़ी के देवार ग्राम सभा में दिनदहाड़े गुलदार का हमला, घास लेने गई महिला को बनाया निवाला
दिनदहाड़े गुलदार का हमला, घास लेने गई महिला को बनाया निवाला

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक खाण्ड्यूसैण देवार क्षेत्र स्थित वाड़ी गांव में मंगलवार को गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार करीब 55 वर्षीय महिला अपने पशुओं के लिए घास लेने घर से लगभग 200 मीटर दूर खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला को घसीटकर पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान के अंदर ले गया।

जब काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला का शव गांव के ऊपर एक निर्जन मकान के पास बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार मौके से जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने महिला के शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है, लेकिन वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने अथवा आदमखोर घोषित कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई है।

The post पौड़ी के देवार ग्राम सभा में दिनदहाड़े गुलदार का हमला, घास लेने गई महिला को बनाया निवाला appeared first on Cobra news uk.

हिमालय क्रांति पार्टी की “पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” यमकेश्वर विधानसभा में – कांडी से जोंक तक जनसंपर्क, सत्ता परिवर्तन का आह्वान
हिमालय क्रांति पार्टी की “पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” यमकेश्वर विधानसभा में – कांडी से जोंक तक जनसंपर्क, सत्ता परिवर्तन का आह्वान

हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) की _पहाड़ स्वाभिमान यात्रा_ आज यमकेश्वर विधानसभा प्रत्याशी *श्री सतेंद्र सिंह रावत* के साथ कांडी से जोंक तक विभिन्न गांवों में पहुंची। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए जागरूक करना है।

*नेतृत्व एवं मार्गदर्शन*

– यात्रा संयोजक एवं प्रदेश महासचिव: *डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट*

– राष्ट्रीय अध्यक्ष: *श्री अजय बिष्ट*

– राष्ट्रीय महासचिव: *श्री शंकर दत्त सती*

– उत्तर प्रदेश अध्यक्ष: *श्री बृजमोहन सिंह गुसाईं*

*यात्रा मार्ग*

कांडी → यमकेश्वर → भृगुखाल → शीला → देवराना → पंचुर → धारकोट → रामजीवाला → किमसार → बनास → कांडाखाल → बिंदवासिनी → नीलकंठ → गरुड़चट्टी → जोंक। इन गांवों में डोर-टू-डोर संपर्क कर जनता को HKP के विजन-मिशन से अवगत कराया गया।

*मुख्य मुद्दे एवं बयान*

1. *श्री सतेंद्र सिंह रावत, प्रत्याशी यमकेश्वर*

“क्षेत्र की सड़क सुविधा जर्जर है। पुरानी, आधी-अधूरी सड़कों का युद्धस्तर पर सुधार हमारी पहली प्राथमिकता होगी।”

2. *डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव*

“एक विकास खंड वाली विधानसभा का विकास न्यूनतम स्तर पर रह जाता है। यमकेश्वर को आवश्यक संसाधन और प्रतिनिधित्व दिलाकर इस कमी को हमारा जनप्रतिनिधि पूरा करेगा।”

3. *श्री अजय बिष्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष*

“राष्ट्रीय पार्टियों ने उत्तराखंड का उपयोग केवल अपने हित में किया और पहाड़ से पलायन को बढ़ावा दिया। HKP उत्तराखंड की दिशा-दशा बदलने के लिए एक सच्चा विकल्प बनकर सामने आई है।”

*धार्मिक आशीर्वाद*

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंचुर स्थित श्री हरि विष्णु पंचदेव मंदिर, यमकेश्वर महादेव और कोटेश्वर महादेव धारकोट में दर्शन कर यात्रा की सफलता हेतु आशीर्वाद लिया।

*सहभागी कार्यकर्ता*

पौड़ी जिला महासचिव श्री पपेंद्र सिंह रावत, श्री ध्रुव सिंह भंडारी, श्री मोहन सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्री अशोक कुमार, श्री राम दत्त, श्री मनु जुयाल, श्री दरबान सिंह रावत, श्री अरविंद रावत, श्री अनिरुद्ध रावत, श्री गंभीर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड की जनता से अपील करती है कि वे पहाड़ के स्वाभिमान, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के लिए इस परिवर्तन यात्रा में सहभागी बनें।

The post हिमालय क्रांति पार्टी की “पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” यमकेश्वर विधानसभा में – कांडी से जोंक तक जनसंपर्क, सत्ता परिवर्तन का आह्वान appeared first on Cobra news uk.

सरोप सिंह ने दिखाई अद्भुत बहादुरी, भालू के जबड़ों को जकड़ कर बचाई जान, शिक्षा मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला , कहा सरकार घायल के साथ खड़ी है
सरोप सिंह ने दिखाई अद्भुत बहादुरी, भालू के जबड़ों को जकड़ बचाई जान, शिक्षा मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला, बोले, सरोप सिंह ने दिखाई अद्भुत बहादुरी, सरकार घायल के साथ खड़ी है

संघर्ष के बाद घायल व्यक्ति बेस अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पैठानी इलाके के खंड मल्ला गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मवेशी चराने गए 33 वर्षीय सरोप सिंह पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। जंगल के किनारे हुए इस खौफनाक संघर्ष में सरोप सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भालू से सीधा मुकाबला कर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल लाया गया, जहां सर्जरी विभाग की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत जी भी बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल सरोप सिंह का हालचाल जाना और उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जिस बहादुरी से उन्होंने अपनी जान बचाई, वह प्रेरणादायक है। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने आर्थो विभाग में भर्ती पैठानी निवासी वीरेंद्र कंडारी का भी हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि सरोप सिंह रोज की तरह घर के पास मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। भालू के हमले से घबराने के बजाय सरोप सिंह ने साहस दिखाते हुए उसका मुकाबला किया। संघर्ष इतना जबरदस्त था कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए भालू के दोनों जबड़ों को पकड़ लिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

हालांकि इस दौरान भालू ने सरोप सिंह के हाथ और सिर पर गंभीर घाव कर दिए। खून से लथपथ हालत में ग्रामीण उन्हें तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया।

बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धनंजय डोभाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम घायल के इलाज में जुटी हुई है। डॉ. डोभाल ने बताया कि भालू के हमले से मरीज को कई गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार और आवश्यक सर्जिकल ट्रीटमेंट कर दिया गया है। संक्रमण और घावों की निगरानी के लिए मरीज को डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती रखा गया है।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ सतीश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, भाजपा वरिष्ठ नेता मातबर रावत, आयुष मियां, अंकित रावत सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

The post सरोप सिंह ने दिखाई अद्भुत बहादुरी, भालू के जबड़ों को जकड़ कर बचाई जान, शिक्षा मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला , कहा सरकार घायल के साथ खड़ी है appeared first on Cobra news uk.

राहुल गांधी से मिलने पौड़ी पहुंचे अंकिता भंडारी के परिजन, न्याय की लड़ाई को लेकर होंगी अहम मुलाकात
राहुल गांधी से मिलने पौड़ी पहुंचे अंकिता भंडारी के परिजन, न्याय की लड़ाई को लेकर होंगी अहम मुलाकात

पौड़ी। उत्तराखंड की चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग को लेकर अंकिता भंडारी के परिजन अपने गांव से पौड़ी पहुँचे आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से मुलाकात करेंगे । सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात बेहद गोपनीय रखी गई और इसकी जानकारी सीमित लोगों तक ही रही।

बताया जा रहा है कि अंकिता के परिजन इस मामले में न्याय की लड़ाई को और मजबूती देने के लिए राहुल गांधी से सहयोग और समर्थन की अपील करने पहुंचे है परिजनों का मानना है कि मामले में अब भी कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं और न्याय की प्रक्रिया को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने की जरूरत है।

The post राहुल गांधी से मिलने पौड़ी पहुंचे अंकिता भंडारी के परिजन, न्याय की लड़ाई को लेकर होंगी अहम मुलाकात appeared first on Cobra news uk.

गुरुवार को दोपहर 2 बजे पौड़ी पहुंचेंगे राहुल गांधी, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट।*
*गुरुवार को दोपहर 2 बजे पौड़ी पहुंचेंगे राहुल गांधी, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट।*

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह पौड़ी गढ़वाल

एंकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे पौड़ी पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।राहुल गांधी के कंडोलिया मैदान में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार निरीक्षण और निगरानी की जा रही है।प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है। कार्यक्रम में बड़ी  पूर्व सैनिकों और आम लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बाइट – सर्वेश पंवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल।

The post गुरुवार को दोपहर 2 बजे पौड़ी पहुंचेंगे राहुल गांधी, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट।* appeared first on Cobra news uk.

पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” चौबट्टाखाल में: बिट्टू भाई बोले – “78 साल की लूट के खिलाफ जनता का कर्मठ नेतृत्व उतरा मैदान में”*
*“पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” चौबट्टाखाल में: बिट्टू भाई बोले – “78 साल की लूट के खिलाफ जनता का कर्मठ नेतृत्व उतरा मैदान में”*

हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड की _“पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा”_ आज चौबट्टाखाल विधानसभा में पोखड़ा से मेलगांव, देवराड़ी, बिजोरापाणी, सुंगरखाल, कुंजखाल, सकनोली, बडयाना, कसयाणा, सैंधार, वेदीखाल, फरसाड़ी तक जनसंपर्क कर जनाक्रोश को वोट में बदलने की तैयारी में जुटी।

यात्रा का नेतृत्व प्रदेश महासचिव एवं संयोजक *डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट* ने किया। चौबट्टाखाल प्रत्याशी *श्री दिनेश सिंह रावत “बिट्टू भाई”* कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री अजय बिष्ट*, राष्ट्रीय महासचिव *श्री शंकर दत्त सती* और UP अध्यक्ष *श्री बृजमोहन सिंह गुसाईं* का मार्गदर्शन मिला।

*बिट्टू भाई का वार:*

_“पिछले 78 साल से देश को लूटने वाले दो प्रमुख दल – साम, दाम, दंड, भेद और षडयंत्र के बल पर टिके हैं। हम कर्मठ, काबिल और ईमानदार नेतृत्व के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। हमारी ताकत, जनबल और धन – सब जनता में ही निहित है।”_

*अजय बिष्ट जी का आकलन:*

_“क्षेत्र में राष्ट्रीय पार्टियों के खिलाफ जो आक्रोश है, उसे देखकर साफ लग रहा है – सत्ता परिवर्तन के पूरे आसार हैं।”_

*डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा:*

_“जनता में जबरदस्त एंटी-इनकम्बेंसी है। लोग बहुत बड़े फेरबदल के मूड में हैं। जिस तरह नेपाल में सत्ता बेदखल हुई, वही हालात प्रदेश में बन रहे हैं।”_

*यात्रा में शामिल रहे HKP के क्रांतिवीर:*

पौड़ी जिला महासचिव श्री पपेंद्र सिंह रावत, सीनियर लीडर श्री अर्जुन सिंह रावत, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष श्री हिमेश भंडारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राम दत्त, कोट ब्लॉक महासचिव श्री सुरेंद्र सिंह नेगी, ध्रुव सिंह भंडारी, मोहन सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, बृजेश चंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता।

_जय हिमालय! जय पहाड़ स्वाभिमान!_

*✍️ डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ,प्रदेश महासचिव, हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड।*

The post पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” चौबट्टाखाल में: बिट्टू भाई बोले – “78 साल की लूट के खिलाफ जनता का कर्मठ नेतृत्व उतरा मैदान में”* appeared first on Cobra news uk.

थलीसैंण में नदी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें
थलीसैंण में नदी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें

पौड़ी गढ़वाल। थलीसैंण क्षेत्र में एक व्यक्ति के नदी में बह जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचित किया।

सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर और तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है।

रेस्क्यू टीमें नदी किनारे और संभावित क्षेत्रों में लगातार खोजबीन कर रही हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया था।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के आसपास जाने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें।

फिलहाल लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

The post थलीसैंण में नदी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें appeared first on Cobra news uk.

पहाड़ी से गिरे पत्थर ने रोकी मंत्री सतपाल महाराज की रफ्तार, पत्नी अमृता रावत के साथ बाल-बाल बचे
पहाड़ी से गिरे पत्थर ने रोकी मंत्री सतपाल महाराज की रफ्तार, पत्नी अमृता रावत के साथ बाल-बाल बचे

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर यात्रा के दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज के काफिले में शामिल वाहन पर अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर आ गिरा। हादसे में वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार, दुगड्डा और कोटद्वार के बीच मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर उनके वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का शीशा टूट गया और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया तथा काफिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

गौरतलब है कि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मानसून के दौरान भूस्खलन तथा पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के कई हिस्से संवेदनशील माने जाते हैं, जहां यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि प्रशासन ने जल्द ही मार्ग को सुचारु कर दिया। प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।

The post पहाड़ी से गिरे पत्थर ने रोकी मंत्री सतपाल महाराज की रफ्तार, पत्नी अमृता रावत के साथ बाल-बाल बचे appeared first on Cobra news uk.