उत्तराखंड Archives - Cobra news uk

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुई पूर्ण, सरल व सुरक्षित यात्रा के पुख्ता इंतज़ाम, चारधाम यात्रा हेतु ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ रहेगा उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय- एसपी उत्तरकाशी।
✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।

19 अप्रैल 2026 को श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं,  चारधाम यात्रा-2026 प्रारम्भ होने मे महज 2-3 दिन का समय शेष है, सुरक्षित, सुगम एवं सरल यात्रा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करने के उपरान्त उनके ड्यूटी  स्थलों पर रवाना कर दिया गया है।

यात्रा व सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित, सफल एवं निर्वाध संचालन हेतु ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ को चारधाम यात्रा-2026 की थीम रखा गया है, इसी थीम के अनुरुप उत्तरकाशी पुलिस का प्रत्येक जवान तीर्थयात्रियों की सेवा तथा सुरक्षा हेतु तत्पर है।

उत्तरकाशी में श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा को  2 सुपरजोन, 12 जोन एवं 30 सैक्टरों में विभाजित कर सुपरजोनल, जोनल एंव सैक्टर पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है ।

यात्रा मार्गो पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड तथा 13 सीजनल चौकियां स्थापित है, सभी पर प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। 12 टूरिस्ट पुलिस केन्द्र तथा 02 बायोमैट्रिक केन्द्र  हीना व दोबाटा स्थापित किये गये है।

चारधाम यात्रा ड्यूटी हेतु अन्यत्र जनपदो से प्राप्त होने वाले पुलिस बल के लिये 11 फैब्रिकेटेड बैरेक (क्रमशः गंगोत्री, सोनगाड,झाला,गंगनानी मनेरी , पुलिस लाईन, शिवगुफा,औरछा बैण्ड, स्याना,राना एवं हनुमानचट्टी) तथा 18 भोजनालयो का संचलान किया जायेगा।

सुरक्षा के दृष्टिगत दोनो धामों में 01-01 क्यू०आर०टी० टीमें नियुक्त गयी है । यात्रा के दौरान यातायात के सुचारू तथा व्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत दोनो धाम एवं यात्रा मार्गों पर मोटरसाइकिल द्वारा पैट्रोलिंग की जायेगी इस प्रयोजन हेतु कुल 38 (गंगा वैली-23 , यमुना वैली -15) मोटरसाइकिल के साथ  02 इन्टरसैप्टर एवं 04 हाईवे पैट्रोल यूनिट, 02 क्रेन, 31 एल्कोमीटर,  34 चेतावनी बोर्ड तथा 146 बैरियर लगाये गये है । संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी हेतु दोनो धामों में क्रमशः 03 DFMD / 30 HHMD (गंगोत्री धाम) एवं 03 DFMD / 30 HHMD(यमुनोत्री धाम) में अधिष्ठापित किये गये हैं।

चारधाम यात्रा के दौरान धामो एवं सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर 2 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित 5 राजपत्रित अधिकारी, 15 निरीक्षक, 135 उ०नि०/ अ०उ०नि०, 150 हे०कानि०, 250 कानि०, 20 म०कानि०, 140 हो०गा०, 500 पीआरडी के जवानों के साथ 01 कम्पनी पीएसी, 02 टीम एटीएस, 02 टीम बीडीएस, 06 टीम एसडीआरएफ, 09 टीम फायर तथा 04 सीपीयू हॉक टीमे नियुक्त की गयी हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिये श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में 01-01 खोया पाया केन्द्रों का अधिष्ठापन किया गया है ।

यात्रा पर पधारने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक दिग्दर्शिका प्रकाशित की गयी है  गयी है, जिसमें यात्रा से सम्बन्धित जनपद स्तर के समस्त अधिकारियों के दूरभाष नं० का समायोजन किया गया है । इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओ की सुविधा व सरलता हेतु एक क्यू०आर०कोड जारी किया गया है। जिसमें जनपद में स्थित अस्पताल, पैट्रोल पम्प, एटीएम एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का पूर्ण समायोजन दिया गया है।

श्री गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग पर झाला हैलीपैड एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर खरसाली हैलीपैड स्थापित है।

दोनों धाम के यात्रा मार्ग पर 13 बोटल नेक प्वाईंट, 26 लैण्डस्लाईड जोन, 36 दुर्घटना सम्भावितस्थल, 04 ब्लैक स्पॉट, 18 हॉल्टिंग प्वाईंटस को चिह्नित किया गया हैं। ऐसे संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ 8 आपदा टीम, 6 टीम एस०डी०आर०एफ०, 9 फायर टीम(फायर टेण्डर के साथ), 120 सीसीटीवी० (पुलिस), 70 सीसीटीवी०(प्रशासन), 03 ड्रोन 150 सेफ्टी हेलमेट एवं रेनकोट तथा जंगल बूट का आवंटन किया गया है।  यात्रियो की सुविधा हेतु हेल्प नं० 7455939993 जारी किया गया है, जो 24×7 चालू रहेगा। आपदा के दृष्टिगत जनपद के सभी थानो / पुलिस लाईन में आपदा एवं प्राथमिक उपचार से सम्बन्धी प्रशिक्षण देकर जवानों को प्रशिक्षित किया गया है।

The post चारधाम यात्रा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुई पूर्ण, सरल व सुरक्षित यात्रा के पुख्ता इंतज़ाम, चारधाम यात्रा हेतु  ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’  रहेगा उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय- एसपी उत्तरकाशी। appeared first on Cobra news uk.

गरीबी नहीं रोक पाई उड़ान: पहाड़ की बेटी ने किया कमाल: किरन खंडूड़ी ने 96.80% अंकों से रचा इतिहास।
मनमोहन भट्ट, ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र की होनहार छात्रा किरन खंडूड़ी ने सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में 96.80% अंक हासिल कर टॉप किया है। इस शानदार सफलता के साथ किरन ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

ब्रह्मखाल क्षेत्र की नवागांव निवासी किरन खंडूड़ी ने सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में 96.80% अंक लाकर टॉप करते हुए यह साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे हों, हौसले बुलंद हों तो इतिहास रचा जा सकता है।

जहां एक ओर संसाधनों की कमी अक्सर गांव के बच्चों के सपनों को सीमित कर देती है, वहीं किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली किरन ने इस सोच को पूरी तरह तोड़ दिया। पिता राजेंद्र खंडूड़ी और माता राजेश्वरी खंडूड़ी, जो खेती-किसानी से परिवार चलाते हैं, उनकी बेटी ने आज पूरे इलाके को गौरवान्वित कर दिया है।

किरन की शुरुआती पढ़ाई लिविंग स्टोन स्कूल, ब्रह्मखाल में हुई और पांचवीं के बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय, पुरोला में दाखिला लिया। यहीं से शुरू हुई उनकी मेहनत की असली कहानी, जिसने आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया।

किरन की इस कामयाबी ने यह साफ कर दिया है कि “टैलेंट शहरों की मोहताज नहीं, गांव की मिट्टी में भी सोना उगता है।”

The post गरीबी नहीं रोक पाई उड़ान: पहाड़ की बेटी ने किया कमाल: किरन खंडूड़ी ने 96.80% अंकों से रचा इतिहास। appeared first on Cobra news uk.

उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, PVSM, UYSM, AVSM, SM, VSM का दौरा।
✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।

जनरल अनिल चौहान, PVSM, UYSM, AVSM, SM, VSM, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने 16 अप्रैल 2026 को हर्षिल का दौरा किया। हर्षिल पहुंचने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सीडीएस का औपचारिक स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की वर्तमान प्रशासनिक गतिविधियों व विकास योजनाओं से अवगत कराया।इस दौरे ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा स्थानीय समुदायों के साथ सार्थक सहभागिता के प्रति भारतीय सशस्त्र बलों की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

दौरे के दौरान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र की आधारशिला रखी। यह केंद्र एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में परिकल्पित है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना, गढ़वाल क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने वाइब्रेंट विलेजेज के निवासियों से भी संवाद किया और राष्ट्र निर्माण एवं सीमावर्ती क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ अपने संवाद के दौरान, उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक मौसम के बावजूद उनकी पेशेवर क्षमता, समर्पण तथा उच्च स्तर की ऑपरेशनल तत्परता की प्रशंसा की।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने बगोरी गांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और सीमावर्ती गांव की जीवंतता को सुदृढ़ करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने मुखवा गांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने मुखवा मंदिर में विशेष पूजा (विशेष पूजन) में भाग लिया तथा स्थानीय लोगों से संवाद किया, उनकी गहरी परंपराओं और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में उनकी भूमिका को सराहा।

यह दौरा रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में समेकित विकास, सांस्कृतिक संरक्षण तथा सशक्त नागरिक-सैन्य संबंधों के महत्व को रेखांकित करता है।

The post उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, PVSM, UYSM, AVSM, SM, VSM का दौरा। appeared first on Cobra news uk.

डीएम प्रशांत आर्य ने गंगोत्री धाम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटा जिला प्रशासन, गंगोत्री धाम में सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी; सुरक्षा, सफाई और सुविधाओं पर विशेष फोकस।
✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।

19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए  प्रशासन पूरे मनोयोग जुटा है। यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को श्री गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग से लेकर धाम परिसर तक संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग की स्थिति का आकलन करते हुए सीमा सड़क संगठन तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी  ने धाम परिसर में सुरक्षा और निगरानी को सुदृढ़ करने हेतु सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए एवं श्रद्धालुओं को सभी जरूरी जानकारी तय समय से मिलती रहे इसके लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम को नियमित रूप से संचालित रखने को कहा।

जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मिलकर आरती एवं पूजा-अर्चना के समय निर्धारण की  जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन का अवसर उपलब्ध कराए जाने और अनावश्यक भीड़ को प्रबंधित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने धाम परिसर में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते एवं यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को गरिमामय, सुव्यवस्थित सहज और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है। इसके लिए बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया गया है, स्वास्थ्य सेवाओं तथा यातायात प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ यात्रा कार्यों में जुटा है, ताकि देवभूमि आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक सुखद, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

इस दौरान डीडीएमओ शार्दूल गुस्साई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post डीएम प्रशांत आर्य ने गंगोत्री धाम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटा जिला प्रशासन, गंगोत्री धाम में सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी; सुरक्षा, सफाई और सुविधाओं पर विशेष फोकस। appeared first on Cobra news uk.

सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड द्वारा महाविद्यालय तलवाड़ी मे रक्तदान शिविर का आयोजन।
✍️ सुभाष पिमोली थराली।

सेवा इंटरनेशनल उत्तराखण्ड एवं देहरादून चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सौजन्य से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में  निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार,स्थानीय लोगों तथा छात्र-छात्राओं की निशुल्क हीमोग्लोबिन,वजन एवं ब्लड प्रेशर की जांच कर विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक सलाह दी गई। रक्तदान  हेतु स्थानीय नागरिकों, प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।कुल पंजीकृत 87में से 87 स्वयंसेवियों द्वारा रक्तदान किया गया। कुल 87 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने संबंधित संस्था का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है और यह सामाजिक सहयोग एवं परस्पर सह अस्तित्व का मानवीय उदाहरण है। सेवा इंटरनेशनल इस कार्यक्रम में वालंटियर हुकम सिंह, धीरेन्द्र सिंह एवं गुड्डू सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एनसीसी के सीओ कर्नल राजेश रावत एवं समस्त टीम,कनिष्ठ प्रमुख थराली राजा चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा रावत सहित प्राध्यापक वर्ग से डॉ ललित जोशी, डॉ प्रतिभा आर्या, मोहित उप्रेती, डॉ नीतू पांडे, डॉ खेमकरण,डॉ शंकर राम डॉ पुष्पा रानी, सुधा राणा, रजनी नेगी कुशलानंद सती,अनुज कुमार, रजनीश कुमार, महीपाल सिंह, दीपा देवी, थान सिंह उपस्थित रहे।

The post सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड द्वारा महाविद्यालय तलवाड़ी मे रक्तदान शिविर का आयोजन। appeared first on Cobra news uk.

सेवानिवृत कर्मचारी संगठन ने दो सूत्री मांगों को लेकर ट्रेजरी में किया धरना प्रदर्शन।
✍️ वाचस्पति रयाल, नरेंद्रनगर।

सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी संगठन शाखा नरेंद्रनगर द्वारा 2 सूत्री मांगों को लेकर कोषागार परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया,संगठन की मांग है कि कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड स्कीम से बगैर उनकी सहमति से बाहर कर दिया गया है, उन्हें  तत्काल गोल्डन कार्ड स्कीम से जोड़ा जाए तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित प्रकरणों का तत्काल समाधान किया जाए,

संगठन द्वारा दो सूत्री मांगों का ज्ञापन कोषाधिकारी तन्वी भट्ट को सौंपते हुए, हुई वार्ता के दौरान संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान तथा सचिव रघुवीर सिंह भंडारी व हर्ष मणी भट्ट ने कहा कि गोल्डन कार्ड स्कीम के अंतर्गत जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है,

बहुत उम्र दराज बुजुर्गों को कोषागार,  व  राज्य प्राधिकरण कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें उम्र के हिसाब से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा सरकार ने स्कीम के अंतर्गत जो उन्हें लाभ दिया हुआ है उन्हें उस लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए,

कोषाधिकारी ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए संगठन को आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए, मामलों  को उच्च अधिकारियों को भी तुरंत निस्तारण हेतु प्रेषित कर देंगी।

The post सेवानिवृत कर्मचारी संगठन ने दो सूत्री मांगों को लेकर ट्रेजरी में किया धरना प्रदर्शन। appeared first on Cobra news uk.

महाविद्यालय तलवाड़ी में निबंध, पोस्टर एवं श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन।
✍️ सुभाष पिमोली थराली।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य की अध्यक्षता एवं कला संकाय परिषद के तत्वावधान में संस्कृत विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वागत गीत एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘वर्तमान काल में नीति साहित्य की प्रासंगिकता एवं महाकवि बाणभट्ट का संस्कृत साहित्य में योगदान’ था, जिसमें बीए द्वितीय सेमेस्टर की अनमोल जोशी ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की दीक्षा रावत ने द्वितीय और बीए चतुर्थ सेमेस्टर की अनीषा देवराड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की किरन पिमोली ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की ईशा ने द्वितीय और बीए षष्ठ सेमेस्टर के प्रदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की अंजली शाह ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की दीक्षा रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं संस्कृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रजनी नेगी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एवं पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्र जीवन में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का व्यापक महत्व है। दुनिया की सबसे प्राचीन  भाषा में ज्ञान-विज्ञान का खजाना है, जिनके कुछ बिन्दुओं पर इस प्रतियोगिता के माध्यम से संवाद हुआ। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. खेमकरण सोमन ने किया।

इस अवसर पर डॉ ललित जोशी,डॉ. शंकर राम, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. नीतू पाण्डे, अनुज कुमार, रजनीश कुमार, डॉ. सुधा राना, मनोज कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, मोहित उप्रेती, गुड्डू सिंह, अवंतिका, समीक्षा, रेणुका, सुमित कुमार, दर्शन सिंह, जयकृत सिंह, प्रियंका, ममता जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और एनएसएस लिपिक हुकम सिंह रावत, आदि उपस्थित रहे।

The post महाविद्यालय तलवाड़ी में  निबंध, पोस्टर एवं श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन। appeared first on Cobra news uk.

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में ‘डिजिटल क्रांति’ स्विफ्ट स्कूल मॉडल” से संवरेगा पहाड़ का भविष्य,उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा का चेहरा बदलने की तैयारी
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में ‘डिजिटल क्रांति’

स्विफ्ट स्कूल मॉडल” से संवरेगा पहाड़ का भविष्य,उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा का चेहरा बदलने की तैयारी

उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा का चेहरा बदलने के लिए राज्य सरकार ने ‘स्विफ्ट स्कूल’ (Swift School) मॉडल का आगाज किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों को निजी कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक और डिजिटल बनाना है। इस योजना के पहले चरण में राज्य के 4 जिलों के 50 स्कूलों को ‘स्विफ्ट मॉडल’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक ध्यान पहाड़ी जिलों पर दिया गया है, जिसमें पौड़ी और चम्पावत के 19-19 स्कूल शामिल हैं, जबकि देहरादून और हरिद्वार के 6-6 स्कूलों को इस सूची में रखा गया है।

किसे क्या मिलेगा?

इस मॉडल के तहत छात्रों को न केवल स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक कंप्यूटर लैब की सुविधा मिलेगी, बल्कि तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए 1,000 मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। कॉन्वजीनियस फाउंडेशन और AWS के सहयोग से छात्रों को कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए जमाने के कौशल सिखाए जाएंगे। यह डेटा-आधारित मॉडल शिक्षकों को हर बच्चे की सीखने की क्षमता को बारीकी से समझने में मदद करेगा, जिससे पहाड़ का छात्र अब वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेगा।

The post उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में ‘डिजिटल क्रांति’ स्विफ्ट स्कूल मॉडल” से संवरेगा पहाड़ का भविष्य,उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा का चेहरा बदलने की तैयारी appeared first on Cobra news uk.

सीबीएसई के दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, आदित्य पंत ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर मुख्यालय पौड़ी में टॉप किया
सीबीएसई के दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, आदित्य पंत ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर मुख्यालय पौड़ी में टॉप किया

सीबीएसई ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही बोर्ड परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।  बोर्ड परीक्षा में जिला मुख्यालय पौड़ी में बीआर मॉडर्न स्कूल का दबदबा रहा। स्कूल के छात्र आदित्य पंत ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर मुख्यालय पौड़ी में टॉप किया। छात्र शिखर ध्यानी 97.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय, रुद्र प्रताप सिंह रावत 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शार्दुल बड़थ्वाल व आयुषी रानी ने 97, अर्पिता रावत 96.4, सक्षम पंवार ने 96.2 ने अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के कई होनहारों ने कई विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। इनमें टॉपर आदित्य पंत, रुद्रप्रताप सिंह रावत व शार्दुल बड़थ्वाल ने एआई, अर्पिता रावत ने अंग्रेजी, प्रणव नौडियाल ने सामाजिक विज्ञान और सक्षम पंवार, योगिता, आस्था पटवाल, आयुषी बिष्ट, अर्चित राणा, आदर्श रावत व रजत भंडारी ने कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद मंमगाई ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल में 111 छात्र-छात्राएं अध्ययनत थे। परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रह। खासबात यह रही कि 35 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि छात्रों की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों की अथक मेहतन, छात्रों की लगन व अभिभावकों का पाल्यों पर ध्यान देने अहम बताया। दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय कोठार पौड़ी में 55 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। केवी में शिवांश बड़थ्वाल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। नमन भंडारी 93.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय व अंकित रुडोला 91 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहा। हिल्स इंटरनेशनल स्कूल पौड़ी में 16 बोर्ड परीक्षार्थी थे। जिनमें सभी उत्तीर्ण हो गए हैं। यहां प्राची ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर पहला, रितेश राणा ने 91 प्रतिशत के साथ दूसरा व वेदांश ने 88.6 प्रतिशत अंकर हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। एसजीआरआर स्कूल पौड़ी में हाईस्कूल में 33 छात्र-छात्राओं में सभी उत्तीर्ण हो गए हैं। विद्यालय के दिव्यांश नेगी ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, खुशी रावत ने 90.8 अंक प्राप्त कर द्वितीय व प्रियांशु चंद ने 90 फीदसी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

The post सीबीएसई के दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, आदित्य पंत ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर मुख्यालय पौड़ी में टॉप किया appeared first on Cobra news uk.

उत्तराखंड सिडकुलों में मजदूरों की बदहाल ज़िंदगी: 1अप्रैल से नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू, फिर भी राहत अधूरी, देखें कितनी होंगी अब सेलरी
उत्तराखंड सिडकुलों में मजदूरों की बदहाल ज़िंदगी: 1अप्रैल से नई न्यूनतम मजदूरी दरें होंगी लागू, फिर भी राहत अधूरी, देखें कितनी होंगी अब सेलरी

उत्तराखंड के सिडकुल क्षेत्रों में यदि जमीनी हकीकत देखी जाए तो सबसे खराब स्थिति आज मजदूर वर्ग की ही नजर आती है। एक ओर उद्योगपति, सरकार और विभागीय तंत्र अपने-अपने स्तर पर संतुष्ट दिखते हैं, वहीं दूसरी ओर वही मजदूर, जिनकी मेहनत से उद्योग चलते हैं, आज भी दो वक्त की रोटी और बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है।

वर्तमान परिस्थितियों में कई कंपनियां सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन तक नहीं दे रही हैं। जहां 8 घंटे और 26 दिन के हिसाब से लगभग ₹12,500 मासिक वेतन की बात कही जाती रही, वहीं हकीकत यह है कि कई मजदूरों को मात्र ₹9,000 से ₹10,000 में काम करने को मजबूर किया जा रहा है। सुरक्षा गार्ड जैसे कर्मचारियों की स्थिति और भी चिंताजनक है—12 घंटे की ड्यूटी और पूरे महीने काम करने के बावजूद उन्हें ₹12,000 तक नसीब नहीं हो पाता।

सेलाकुई सिडकुल क्षेत्र की स्थिति इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। यहां एक छोटे से कमरे का किराया ही ₹3,000 से ₹4,000 तक है। भोजन पर ₹3,000 से ₹4,000, चिकित्सा और अन्य खर्चों पर ₹2,000 तक खर्च हो जाता है। ऐसे में मजदूर के हाथ में बचता क्या है? सवाल सीधा है—क्या इतने में कोई भी परिवार सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकता है?

इसी बीच राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू करने की अधिसूचना जारी की गई है, जो इस प्रकार हैं:

अकुशल श्रमिक: ₹15,220 प्रति माह (दैनिक लगभग ₹585)

अर्ध-कुशल श्रमिक: ₹16,780 प्रति माह

कुशल श्रमिक: ₹18,500 प्रति माह

उच्च कुशल श्रमिक: ₹19,425 प्रति माह

ये दरें श्रम विभाग द्वारा निर्धारित की गई हैं और पूरे उत्तराखंड में लागू मानी जा रही हैं, हालांकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मामूली अंतर संभव है।

लेकिन बड़ा सवाल अभी भी जस का तस है—क्या ये बढ़ी हुई मजदूरी वास्तव में मजदूरों तक पहुंचेगी? और यदि पहुंचती भी है, तो क्या यह महंगाई के इस दौर में पर्याप्त होगी?

जमीनी सच्चाई यही कहती है कि जब तक सख्ती से नियमों का पालन नहीं कराया जाएगा और मजदूरों को उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक ये घोषणाएं कागजों तक ही सीमित रह जाएंगी। मजदूर वर्ग आज भी इंतजार में है—सिर्फ बढ़ी हुई मजदूरी का नहीं, बल्कि अपने हक और सम्मानजनक जीवन का।

नोट :- अभी ये दरे विभाग की वेवसाईट पर अपलोड नहीं हुई है

The post उत्तराखंड सिडकुलों में मजदूरों की बदहाल ज़िंदगी: 1अप्रैल से नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू, फिर भी राहत अधूरी, देखें कितनी होंगी अब सेलरी appeared first on Cobra news uk.