✍️ उत्तम सिंह, सेलाकुई:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेलाकुई नगर द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस बड़े ही दिव्य एवं भव्य स्वरूप में मनाया गया। यह दिवस छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की स्मृति में मनाया जाता है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में शामिल है।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। मुख्य वक्ता विपिन ने अपने संबोधन में शिवाजी महाराज के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति, सुशासन और हिंदवी स्वराज की स्थापना के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर संघ चालक ने अपने आशीर्वचन देते हुए समाज में संगठन, सेवा और संस्कारों के महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह योगेश सेमवाल, जयकृत , प्रकाश भट्ट , धर्मेंद्र , अभिषेक , शिवांश , अशोक , सुरेश , प्रवीन , निखिल ,अनूप,नाथी राम सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।




