अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन की जिला कार्यकारिणी गठित, हर्षदीप गुप्ता बने जिलाध्यक्ष
सेलाकुई स्थित होटल में अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज के व्यापारियों ने भाग लिया। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा पछवादून जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम का गठन किया गया।
इस दौरान हर्षदीप गुप्ता को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य वैश्य समाज को एकजुट कर समाज की एकता को मजबूत करना है।
नई कार्यकारिणी में अशोक महावर जिला उपाध्यक्ष, अनुज बंसल महामंत्री, सरद गर्ग व योगेश गुप्ता संरक्षक संजय गर्ग जिला संगठन मंत्री नीरज बंसल जिला सह। संगठन मंत्री पंकज महावर जिला मीडिया प्रभारी सूर्य अग्रवाल जिला मंत्री विकास नगर मुकेश महावर जिला उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सेलाकुई सुमित मित्तल, सहसपुर किशन महावर, भाऊवाला राम अवतार गर्ग, नयागांव धर्मावाला पीयूष गुप्ता और विकासनगर सुषमा गर्ग इकाइयों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई।




