भैंकलताल-ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ।
सुभाष पिमोली थराली।
सोमवार को विकासखंड थराली के रतगांव में संस्कृति विभाग उत्तराखंड और जिला प्रशासन चमोली के द्वारा भैंकलताल-ब्रह्मताल मेले का भेकलनाग देवता की पूजा अर्चना के बाद सुभारम्भ हो गया है पहले दिन मेले का सुभारम्भ ग्राम प्रधान दीपा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बाल किशन आर्य, हुकम सिंह फरस्वाण,आलम सिंह बिष्ट, सूबेदार मोहन सिंह फरस्वाण,कृपाल राम आर्य, हिम्मत राम आर्य, पृथ्वी सिंह फरस्वाण मेला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ने दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर लोक गायक दर्शन सिंह फरस्वाण ने ” एगे रितु रैणा ” गाकर दर्शन को मंत्र मुक्त कर दिया वही राजकीय इंटर कॉलेज रतगांव के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए मेला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया 25 मई से 30 मई तक रतगांव के तालगैर मैदान में आयोजित मेले में खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, महिला/ पुरुष,कैरम एकल /युगल, बैटमिंटन, एथलीट, शतरंज, रस्साकस्सी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
साथ ही लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक टीमों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रत्येक दिन दोपहर 1:00 बजे से दी जाएगी, साथ ही प्रतिभागी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों के छात्र-छात्राओं, महिला मंगल दलों के लिए विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी साथ ही सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं के स्टॉल भी लगाए गए है , इसके साथ ही निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया गया है ।




