*“जब सत्ताधारी का इंटरव्यू लेना अपराध हो गया, तो आम आदमी की आवाज का क्या होगा?” HKP*
हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) वरिष्ठ पत्रकार *श्री हेम भट्ट जी* पर तड़के 4 बजे पुलिस कार्रवाई और उनके साथ अभद्रता की कड़ी निंदा करती है।
सबसे शर्मनाक तथ्य यह है कि भाजपा के ही विधायक *श्री अरविंद पांडेय जी* सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि हेम भट्ट जी को “इंटरव्यू लेने” के कारण निशाना बनाया गया।
*HKP पूछती है:*
1. यदि सत्ताधारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री का इंटरव्यू लेना उत्तराखंड में अपराध हो गया है, तो आम नागरिक की क्या स्थिति होगी?
2. तड़के 4 बजे घर में घुसकर मारपीट और पत्नी से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई कब होगी?
3. क्या मुख्यमंत्री बताएंगे कि उत्तराखंड में अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ (प्रेस ) भी कुचल दिया जाएगा?
*HKP स्पष्ट कहती है:*
सच लिखना और सच कहना हमारा संवैधानिक अधिकार है। सरकार की निरंकुशता और आवाज दबाने की नीति के विरुद्ध HKP सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।
*हम मांग करते हैं:*
– हेम भट्ट जी को तत्काल रिहा किया जाए।
– दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो।
– मुख्यमंत्री प्रेस की आजादी पर अपना रुख स्पष्ट करें।
*डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट,प्रदेश महासचिव, हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड।*
संपर्क: 7579162099
*जय हिमालय! जय प्रेस की आजादी!*




