:::::::पत्रकार मनमोहन भट्ट को मातृ शोक::::::::
दुःखद सूचना ब्रह्मखाल निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन भट्ट की पूज्य माताजी श्रीमती माहेश्वरी देवी का बुधवार दोपहर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय श्रीमती माहेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार वीरवार को उत्तरकाशी स्थित केदारघाट में किया जाएगा।
प्रेस क्लब उत्तरकाशी एवं जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति।
ॐ शांति।
ॐ शांति।




