8 जिला कार्यकारिणी भंग किये जाने से UKD में उथल पुथल, श्रीनगर में जिला अध्यक्षो की बैठक
उत्तराखंड क्रांति दल में बड़ा उलट फेर हो सकता है बड़ी खबर सूत्र कहते है कि केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती और बीजेपी द्वारा संचालित कुछ नेताओं के खिलाफ बगावत के सुर उठने लगे है , बगावत का मुख्य कारण जो माना जा रहा है वो है कि संवैधानिक तरीके से चुने गए जिला अध्यक्ष को एक एक करके हटाया जाना, UKD का एक खेमा सुरेंद्र कुकरेती जी पर आरोप लगा रहा हैं, कि बीजेपी के इशारों पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सहित 7 जिलाध्यक्ष हटा दिए गए हैं, जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंद्र नगर गैरसैण, काशीपूर, हरिद्वार, रुड़की, खटीमा, है 
इसी मामले को लेकर 11 मई को पुरे प्रदेश के जिला अध्यक्ष, श्रीनगर में बैठक कर रहें हैं, जिसमें उत्तराखंड क्रांति दल के सभी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्षो की पहुंचने की संभवना हैं,




