✍️ रुद्रप्रयाग।
भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर बुधवार मध्य रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 11:54 बजे हुआ जब वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर टीम ने शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया, जिसमें एक शव को सड़क तक लाया जा चुका है जबकि अन्य को निकालने की कार्रवाई जारी रही।
हादसे में औरिंग निवासी 30 वर्षीय नवीन सिंह, सुरसाल निवासी 35 वर्षीय अमित सिंह और 28 वर्षीय अंशुल की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




