✍️ सुभाष पिमोली थराली।
सेवा इंटरनेशनल उत्तराखण्ड एवं देहरादून चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सौजन्य से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार,स्थानीय लोगों तथा छात्र-छात्राओं की निशुल्क हीमोग्लोबिन,वजन एवं ब्लड प्रेशर की जांच कर विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक सलाह दी गई। रक्तदान हेतु स्थानीय नागरिकों, प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।कुल पंजीकृत 87में से 87 स्वयंसेवियों द्वारा रक्तदान किया गया। कुल 87 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने संबंधित संस्था का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है और यह सामाजिक सहयोग एवं परस्पर सह अस्तित्व का मानवीय उदाहरण है।
सेवा इंटरनेशनल इस कार्यक्रम में वालंटियर हुकम सिंह, धीरेन्द्र सिंह एवं गुड्डू सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एनसीसी के सीओ कर्नल राजेश रावत एवं समस्त टीम,कनिष्ठ प्रमुख थराली राजा चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा रावत सहित प्राध्यापक वर्ग से डॉ ललित जोशी, डॉ प्रतिभा आर्या, मोहित उप्रेती, डॉ नीतू पांडे, डॉ खेमकरण,डॉ शंकर राम डॉ पुष्पा रानी, सुधा राणा, रजनी नेगी कुशलानंद सती,अनुज कुमार, रजनीश कुमार, महीपाल सिंह, दीपा देवी, थान सिंह उपस्थित रहे।




