✍️ डोईवाला
डोईवाला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ एवं वाल्मीकि समाज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य अम्बेडकर संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर पालिका परिषद डोईवाला से प्रारंभ होकर क्षेत्र में निकाली गई, जिसका उद्देश्य बहुजन समाज तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा को पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविन्द्र कौर, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल बिरला, युवा मोर्चा प्रदेश प्रधान प्रिंस लौट, पूर्व ग्राम प्रधान सुनील कुमार और पार्षद प्रतिनिधि अनुज कुमार सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेश मंचल ने कहा कि यह अम्बेडकर संदेश यात्रा समाज के सभी वर्गों को बाबा साहब के सिद्धांतों और उनके संघर्षों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और समानता के संदेश को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान सुपरवाइजर सुरेंद्र मचल, राजू लौट, वीरू गोदियाल, नरेश कुमार, सूरज, मनोज, चंद्रपाल, क्षेत्रपाल, रेखा, सीमा देवी, सुरेखा, सुमन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




