ग्वालदम में संचालित नशा मुक्ति केंद्र की रिपोर्ट सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भेजी जायेगी
।
सुभाष पिमोली
थराली। ग्वालदम में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में अनियमितायें पाये जाने पर उपजिलाधिकारी थराली ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। वहीं संस्था को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले समाज कल्याण विभाग ने इसमें अपनी सफाई दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल का कहना है कि उन्होंनें दो तीन बार इस केंद्र का निरीक्षण किया लेकिन कभी भी वहां पर पंजीकृत 15 स्टाप में से कोई नहीं मिला। जब उन्होंनें इस संबध में संस्था के अधिकारियों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि वे जरूरत पड़ने पर ही स्टॉप को बुलाते हैं। जिससे असंतुष्ट होकर उन्होंनें इसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी जिस पर सीएमओ ने भी इस नशा मुक्ति केंद्र का अपने विभाग से पंजीकरण निरस्त कर दिया था। उसके बाद मेरे द्वारा ही इसकी जांच की मांग जिलाधिकारी से की गई जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को हर तीन माह में इसके निरीक्षण का आदेश दिया जिसके बाद शुक्रवार को इसका निरीक्षण किया गया जिसमें केंद्र में कई खामियों पाई गई। जिसकी रिपोर्ट सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भेजी जा रही है। जिसके आधार पर मंत्रालय से भी इसका पंजीकरण निरस्त करने की अनुशंशा भेज दी है।




