उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के 15वे दिन अनिश्चित कालीन हड़ताल कार्यक्रम पर उत्तराखंड क्रांति दल चंपावत ने, महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों को लेकर अपना समर्थन संघ को प्रदान किया
उत्तराखंड क्रांति दल जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा ने सभी 27 सूत्रीय मांगों को विभागीय तौर पर कर्मचारी के हित में बताते हुए यथाशीघ्र सरकार द्वारा मान्यता देने की मांग रखी । उन्होंने मुख्य रूप से अभियंताओं के डेवलपमेंट प्लान, प्रोग्रेसेन के समाधान, ग्रेड पे को बढ़ाने एवं ओ.पी.एस पर जोर देते हुए सरकार पर दबाव बनाने की बात कही । और महासंघ के इस अनिश्चित कालीन हड़ताल में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया ।
इस समर्थन में जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा, जिला महामंत्री विपिन शर्मा, अल्फा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश जोशी, चार्ली ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, अल्फा ब्लॉक के महामंत्री पीयूष तिवारी, उक्रांद कार्यकर्ता संजय भट्ट, संदीप भट्ट, राकेश सिंह कथायत, मनीष आदि शामिल रहे।




