शैक्षणिक भ्रमणकर लौटे छात्र, अनुभव किये साझा।
सुभाष पिमोली थराली
।राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के छात्र -छात्राओं का दल प्रधानाध्यापक पूनम दानू के नेतृत्व में शैक्षिक एवं पर्यावरणीय भ्रमण हेतू कस्तूरी मृग प्रजनन केंद्र कंचुला खर्क, जड़ी बूटी शोध संस्थान मंडल होते हुए पर्यटन स्थल चोपता और तुंगनाथ पहुंचा । इस दौरान छात्र छात्राओं ने हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली वनस्पति, जड़ी बूटी, जंतुओं, औषधीय पौधों की जानकारी हासिल की। साथ ही तुंगनाथ क्षेत्र में होने वाले गुलाबी और सफेद बुराँस देखकर बच्चे खूब रोमांचित हुए। उच्च हिमालयी क्षेत्र और बर्फ देखकर बच्चों ने बहुत मस्ती की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक पूनम दानू, सहायक अध्यापक भरत कोठियाल, एस एम सी अध्यक्ष शशि रावत, संगीता देवी, अवतार सिंह,शकुंतला नेगी,शालिनी,सहित तमाम अभिभावकों ने भी शिरकत की।वही बच्चों ने
कर्णप्रयाग मे अलकनंदा और पिंडर नदी का संगम नंदप्रयाग मे अलकनंदा और नंदाकिनी नदी का संगम गोपेश्वर मे
गोपीनाथ मंदिर के दर्शन कर
बच्चों को प्राचीन मंदिर वास्तुकला और स्थानीय जीवन समझने का मौका मिला
साथ ही कस्तूरी मृग प्रजनन केंद्र कांचुला खरक दुर्लभ कस्तूरी मृग देखने का अवसर
बच्चों के लिए वन्यजीव संरक्षणका बेहतरीन उदाहरण रहा
उसके बाद मंडल घाटी मे
बच्चों के लिए जंगल पारिस्थितिकी समझने का अच्छा स्थान रहा
चोपता मे
बच्चों के लिए ऊँचाई वाले पारिस्थितिकी तंत्र सीखने का अवसर मिला
और तुंगनाथ मंदिर विश्व का सबसे ऊँचा शिव मंदिर
ट्रैकिंग लगभग 3.5–4 किमी, चोपता से
बच्चों के लिए एडवेंचर, धार्मिक, प्राकृतिक अनुभव देखने को मिला साथ ही चंद्रशिला
हिमालय का 360° दृश्य
बच्चों के लिए भूगोल, पर्वत संरचना समझने का शानदार मौका मिला।




