✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।
जब प्रशासनिक व्यवस्थाएँ अक्सर धीमी पड़ जाती हैं तो ऐसे समय में समाजसेवी संस्थाएँ ही उम्मीद की असली किरण बनकर सामने आती हैं। उत्तरकाशी जनपद के अग्निपीड़ित गाँव फिताड़ी में दिनांक 29 मार्च 2026 को हंस क्लिनिक जखोल द्वारा हंस फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
आपदा की इस घड़ी में आयोजित इस शिविर से प्रभावित ग्रामीणों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी सहायता मिली, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी संबल प्राप्त हुआ। हंस क्लिनिक जखोल एवं हंस फाउंडेशन की यह सेवा भावना समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी प्रसारित करते हैं।
जहाँ एक ओर आपदा के बाद राहत कार्यों की गति पर सवाल उठते रहे, वहीं इस शिविर ने यह साबित कर दिया कि सच्ची सेवा के लिए केवल संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है।




