विकासनगर गढ़वाल सभा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
विकासनगर, 28 मार्च। सभा भवन दिनकर विहार में पछवादून गढ़वाल सभा एवं व्यापार मंडल विकासनगर के संयुक्त सहयोग से मैक्स हॉस्पिटल देहरादून द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में मैक्स हॉस्पिटल देहरादून की डॉक्टर सृष्टि गुप्ता, मार्केटिंग मैनेजर प्रदीप कुमार एवं मेडिकल स्टाफ की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान बीपी, शुगर, पीएफटी एवं ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क की गईं और मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
शिविर में कुल 102 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से सलाह ली। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्रारंभिक स्तर पर बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर पछवादून गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी, सचिव लक्ष्मी कोठियाल, कोषाध्यक्ष सुभाष ममगांई, व्यापार मंडल विकासनगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित अनूप सिंह रावत, जीवन सिंह सजवान, नीरज ठाकुर, अजय जुयाल, नरेश पैन्यूली, हिमकर गुप्ता, गिरीश सप्पल, त्रिलोक सिंह रावत, अरुण मित्तल, हरीश अरोड़ा, सुमन मोहन ममगाईं, हेमचंद्र सकलानी एवं सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।




