✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेशव।
कल रात खदरी ग्राम सभा के मोटा प्लॉट में, दो परिवारों के बीच एक कुत्ते को लेकर के विवाद में, दो लोगों को गंभीर चोटें आई है, जानकारी के अनुसार एक पक्ष के पालतू कुत्ते के द्वारा दूसरे पक्ष के व्यक्ति को काटने के चलते यह विवाद शुरू हुआ, पहले तो आपसी बहस के चलते मामला गरमाराया पर उसके तुरंत बाद ही मामला इतना बढ़ गया कि आपस में दोनों परिवारों के बीच हाथापाई तक कि नौबत आ गई, सूचना के अनुसार पहले पक्ष का व्यक्ति जिसका नाम पटेल है जो कि पेशे से ठेकेदार तलहटी , उसके पालतू कुत्ते के द्वारा दूसरे पक्ष के व्यक्ति को काटने के बाद दोनों परिवारों के बीच में कुछ कहासुनी हुई, और बाद में हाथापाई भी हुई जिसके चलते दूसरे पक्ष की महिला अंजली पत्नी रमेश कुमार और सुम्मा पिता का नाम भीम दास दोनों ही लोगों के सर पर बड़ी बेरहमी से वार किया गया,
जब इस घटना की जानकारी क्षेत्र के लोगों को मिली तो तुरंत ही ग्राम पंचायत सदस्य, बिपिन रावत और पंचायत प्रतिनिधि बबलू चौहान के द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली गई, तुरंत ही मामले को संज्ञान में लेते हुए बायपास पुलिस चौकी को सूचित किया गया चौकी से दो पुलिस कर्मियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए घायलों को तुरंत ही मेडिकल करवाने के लिए भेजा गया , और सुबह बायपास चौकी में हाजिर होने के लिए बोला गया । आज सुबह दोनों पक्षों के द्वारा बाईपास पुलिस चौकी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई गई, मामले को गंभीरता से लेते हुए, ग्राम सभा खदरी के प्रधान प्रतिनिधि शांति प्रसाद थपलियाल भी आज सुबह बायपास पुलिस चौकी में उपस्थित रहे साथ में पंचायत सदस्य बिपिन रावत की भी मौजूदगी रही, जानकारी यही मिली है कि दोनों पक्ष केवल एक दूसरे पर ही आरोप लगा रहे है, पर अभी तक इस मामले से संबंधित कोई भी तथ्य सामने नहीं आया है, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।




