बिंदुखता में बिजली समस्या का समाधान: विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के प्रयासों से 14.73 करोड़ की परियोजना शुरू
:
माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा संख्या 189/2023 के अंतर्गत ग्राम बिंदुखता, लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विद्युतीकरण की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल को धरातल पर लाने में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट की सक्रिय भूमिका रही है।
विधायक के प्रयासों के फलस्वरूप लगभग 14.73 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण परियोजना को स्वीकृति मिलने के साथ अब उसका क्रियान्वयन भी शुरू हो चुका है। इस परियोजना के तहत गांव में नई बिजली लाइनें, ट्रांसफार्मर स्थापना और आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से बिजली की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इस परियोजना से उन्हें स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है।




