✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
काफी लंबे समय से रानीपोखरी, रेशम फॉर्म, लिस्ट्रा बाद में लॉ कॉलेज को आबंटित की गई भूमि को किसी अन्य को आबंटित करने के मामले में लिस्ट्रा बाद के ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में उन्हीं के द्वारा इस भूमि का लॉ कॉलेज के लिए शिलान्यास और लोकार्पण किया गया था, और जिसकी की पहली किश्त लगभग जानकारी के अनुसार 50 लाख रुपए भी आबंटित कर दी गई थी।
बड़े ही शांति पूर्वक तरीके से इस धरना प्रदर्शन को सुचारू रूप से चलाया जा रहा था , पर आज 25 मार्च 2026 को अचानक से ऐसा क्या हुआ कि जो धरना प्रदर्शन शांति पूर्वक चल रहा था, आखिर क्यों आज धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को भेजा गया, धरने को बंद करवाने के लिए, और जब जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के द्वारा इसका विरोध किया गया तो पुलिस फोर्स के द्वारा विरोध करने पर उनको गिरफ्तार किया गया। संविधान कहता है कि शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन करने पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती, पर देखा जाए तो पूरी तरह से नियमों की अवहेलना की जा रही है।




