✍️ वाचस्पति रयाल, नरेंद्रनगर।
बृहस्पतिवार रात्रि से शुक्रवार रात्रि होने तक निरंतर बारिश होते रहने से जहां ठिठुरन बढ़ गई और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, गर्म कपड़े बाहर निकल गए वहीं ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार रात्रि को नरेंद्र नगर के बगर धार के पास पहाड़ी से मलवा आने के कारण अवरुद्ध हो गया, मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है, उम्मीद की जा रही है कि रोड यातायात के लिए जल्द खोल दी जाएगी,
उधर नरेंद्रनगर में सीवर लाइन बेचने का कार्य 20 दिन पूर्व पूरा कर लिया गया है, लाइन बिछाने से सड़क पर हुए गड्ढों को ना रोड़ी बिछा कर ना भरने से, गड्ढे पानी से भर गए हैं, सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, पैदल चलने वाले, स्कूटी सवार और वाहनों के आवा-जाही में बड़ी दिक्कतें पैदा हो गई है,
नगर वासियों ने सड़क पर जल्द रोड़ी बिछा कर डामरीकरण की मांग की है।




