✍️ वाचस्पति रयाल, नरेंद्रनगर।
टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर स्थित श्री देव सुमन उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने एक महिला के पेट से 3 किलो 500 ग्राम रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है।
अस्पताल की डॉक्टर वर्षा पंवार ने बताया कि विकासखंड नरेंद्र नगर के ग्राम पाथौं की 48 वर्षीय रुकमणी देवी के पेट में लंबे समय से असहनीय दर्द हो रहा था, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के बाद महिला के पेट में रसौली की पुष्टि हुई है।डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से 3.500किलो रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है। अब महिला पूरी तरह स्वस्थ है।
नगर वासियों ने डॉक्टरों की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों की अच्छी टीम होने से लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है।
डॉक्टरों के ऑपरेशन टीम में डॉक्टर वर्षा पंवार,डा० विभूति उनियाल, डॉ० शिवानी, डॉ०अनुराग व पूजा थपलियाल व अमित कोठारी शामिल थे।

