चारधाम यात्रा 2026 से पहले प्रशासन सख्त – ऋषिकेश में ट्रैवल एजेंसियों पर बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट पवन लिंगवाल
चारधाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग ने अब सख्ती शुरू कर दी है। ऋषिकेश क्षेत्र में एआरटीओ प्रशासन श्री रावत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन श्रीमती रश्मि पंत, प्रधान सहायक दीपक पांडेय और प्रवर्तन टीम ने टूर एंड ट्रैवल्स और बाइक रेंटल व्यवसायों पर औचक निरीक्षण किया।
जांच में कुल 25 टूर एंड ट्रैवल्स प्रतिष्ठानों की जांच की गई जिसमे 15 प्रतिष्ठान वैध पाए गए
3 प्रतिष्ठानों की वैधता खत्म, नवीनीकरण प्रक्रिया में, 7 प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित, लगभग 8 बाइक रेंटल प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के मिले
प्रशासन की चेतावनी
बिना लाइसेंस चल रहे सभी प्रतिष्ठानों को साफ निर्देश—7 दिन के भीतर लाइसेंस के लिए आवेदन करो,वरना पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई तय।
अवैध प्रतिष्ठानों को लिखित नोटिस जारी किए जा रहे हैं
समयसीमा के बाद सीधे सीज की कार्रवाई की जाएगी
सवाल बड़ा है बनता है कि चारधाम यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन से पहले इतने बड़े स्तर पर अवैध कारोबार आखिर अब तक कैसे चल रहा था? क्या विभाग अब जागा है या पहले से ही मिलीभगत थी?




