✍️ पवन सिंह लिंगवाल,ऋषिकेश।
आज असेना विस्थापित ग्राम सभा में सूचना के आधार पर एक दुकान में भारी मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, लगभग दुकान के अंदर से 140 खाली कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए, उत्तराखण्ड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के कुछ लोगों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि ग्राम सभा असेना विस्थापित क्षेत्र में एक दुकान पर बहुत अधिक मात्रा में गैस सिलेंडर रखे गए हैं, 
इस सूचन के आधार पर पुलिस की और खाद्य विभाग की मौजूदगी में जब दुकान का ताला तोड़कर देखा गया तो नजारा देखने लायक था, दुकान के अंदर भारी मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर पाए गए, तुरंत ही इसकी सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए C O ऋषिकेश नीरज सेमवाल, खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर शिव मोहन भट्ट, खाद्य पूर्ति अधिकारी देवली जी और आपदा प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, और उनकी मौजूदगी में ही कार्यवाही को अंजाम दिया गया, और जो आरोपी है उसको भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया , आरोपी के ऊपर नियम के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल विभाग के द्वारा सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिए गया है। बात दें कि जहां आम लोगों को गैस नहीं मिल रही है, लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है वहीं क्षेत्र के अंदर इस तरह से अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों का पाए जाना अपने आप में एक बहुत बड़ी समस्या है।

