✍️ उत्तम सिंह, ऋषिकेश।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला परीक्षा में नकल के प्रयास से जुड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि एम्स ऋषिकेश में आयोजित परीक्षा में शामिल होने जा रहा एक छात्र चप्पल के अंदर मोबाइल छुपाकर केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते उसकी चालाकी पकड़ ली गई। चेकिंग के दौरान चप्पल से मोबाइल बरामद किया गया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
परीक्षा से पहले की जा रही सघन जांच के दौरान सुरक्षाकर्मी को शक हुआ, जिसके बाद चप्पल की तलाशी ली गई और मोबाइल बाहर निकाल लिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कुछ यूजर्स ने लिखा— “अगर ऐसे छात्र डॉक्टर बनेंगे, तो मरीजों का इलाज कैसे होगा?”




