अच्छी खबर: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी देहरादून ने किया सम्मानित
देहरादून में कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें एलआईयू उप निरीक्षक संतोष बिष्ट को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते रहें, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो।
इस सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरणा मिलेगी।




