स्थान। नैनीताल।
पुलिस ने 100 से 150 CCTV कैमरे खंगाले, चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, करीब 13 लाख मूल्य के सोने के जेवरात व नगदी बरामद। एसएसपी की सख्ती से हुआ खुलासा।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
अगर कही भी चोरी, आपराधिक मामला थानों में आता है तो त्वरित गति से कार्यवाही कर अभियुक्तों को धर दबोचा जाये।
मीडिया से रूबरू होते हुए एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने कहा जनपद में चोरी की घटनाओं खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
जिसमें हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई
वह 2 से 5 मार्च तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। जब वह 5 मार्च को घर वापस आये तो पता चला अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात व नगदी चोरी कर ली गई है।
जिसकी सूचना मुखानी थाने में दी गई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉक्टर मंजुनाथ टीसी द्वारा चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया तथा मैनुअल इंटेलिजेंस व अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान की गई।।
पुलिस टीम को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (उम्र 25 वर्ष)* बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण व नगदी बरामद* हुई, जिसके बाद *अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
गौरव कुमार उम्र: 25 वर्ष पुत्र संतोष कुमार
निवासी: चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम, जिला नैनीताल
बरामद माल
01 पीली धातु का मटरनुमा मंगलसूत्र
01 पीली धातु का पाइपनुमा मंगलसूत्र
02 अदद पीली धातु की पौंची
01 नथ व बैग टीका (पीली धातु)
02 कान के झुमके (पीली धातु)
*₹2250 नगद
01 सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन
अपराधिक इतिहास
1. FIR संख्या 116/24 धारा 305(a)/331(4)/317(2) BNS थाना काठगोदाम
अभियुक्त का अन्य आपराधिक इतिहास संबंधित थानों व जनपदों से प्राप्त किया जा रहा है।
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹ 2000 नगद इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी
उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र
कांस्टेबल रोहित कुमार
कांस्टेबल बलवंत सिंह
कांस्टेबल धीरज सुगड़ा
कांस्टेबल रविंद्र खाती
कांस्टेबल अरविंद sog तकनीकि सहायता व सर्विलांस
चोरी की घटना के सफल अनावरण में कांस्टेबल बलवंत सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका* निभाते हुए आसपास के लगभग 100 से150 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में अहम योगदान दिया गया।

