गढ़वाल: लड़की की होटल में मिली लाश। दो लड़कों के साथ आई थी होटल में ।
जनपद रुद्रप्रयाग में दो दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत की घटनाओं से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है. शनिवार देर शाम जिला मुख्यालय स्थित होटल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं, बीते दिन तिलवाड़ा–सुमाड़ी क्षेत्र में एक महिला और एक बच्चे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी.
होटल के कमरे में महिला का शव मिला: जानकारी के अनुसार शनिवार को रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के एक होटल के कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि महिला होटल में दो अन्य लोगों के साथ आई थी. घटना सामने आने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना के बाद से महिला के साथ आए दोनों लोग फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है.




