छिददरवाला मे शिविर मे किसान आईडी बनवाने के उमडी किसानो की भीड
ऋषिकेश : छिददरवाला ग्राम पंचायत भवन मे बुधवार को आयोजित किसान आईडी बनाने के लिए राजस्व और कृषि विभाग की टीम मौजूद रही । जिसमे किसानो को किसान आईडी बनाने के फायदे की जानकारी दी गयी।
बुधवार को शिविर मे सात किसानो की आईडी बनायी गयी। जिसमे फार्मर आईडी बनवाने वाले किसानो को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। किसान आईडी एक डिजिटल डेटाबेस प्रक्रिया है। इसमें किसानों की पहचान, भूमि विवरण, फसल की जानकारी व संपर्क आदि जानकारी दर्ज की जा रही है। इस पंजीकरण के तहत हर एक किसानों को यूनिक कोड दिया जा रहा है। यह कोड विभागीय साइट पर दर्ज किया जाएगा, जिससे किसान की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। इससे योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और किसानों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ेंगे। इस मौके पर राजस्व विभाग से राजस्व उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी विजय कुमार, संजय बडथ्वाल , ग्राम प्रधान गोकुल रमोला , अम्बर गुरूंग, शैलेन्द्र रागड , मोहर सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।




