ग्राम सभा खदरी — असेना लक्कड़ घाट तिराहे पर परचून की दुकान पर हुई चोरी।।।।
ऋषिकेश : जानकारी के अनुसार लकड़ घाट तिराहे पर बालाजी जनरल स्टोर के मालिक शेर सिंह राणा की परचून की दुकान में देर रात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, चोरी की घटना की जानकारी दुकान के मालिक को तब लगी जब उनका बेटा आज सुबह लगभग 6:30 बजे के आस पास दुकान खोलने के लिए गया, और उसके द्वारा देखा गया कि दुकान के दोनों तले टूटे हुए मिले, और जब दुकान के अंदर देखा गया तो दुकान का सामान इधर उधर बिखरा हुआ मिला, चोरी की घटना की जानकारी तुरंत ग्राम सभा के जनप्रतिनिधि विनोद चौहान जी को दी गई, और तुरंत ही कार्यवाही करते हुए पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया, दुकान के मालिक के द्वारा बताया गया कि लगभग 20-25 हजार के सामान की चोरी की गई है, और हैरानी की बात तो यह है कि 10-15 हजार की तो चोर सिगरेट और गुटखा ले गए और बाकी खाने पीने का सामान चोरी करके ले गए, कनिष्क ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद चौहान जी से इस बारे में जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया है कि पिछले कुछ समय से हमारे क्षेत्र में जो चोरी की घटनाएं हो रही है वो एक चिंताजनक विषय है, कुछ समय पहले मोटा प्लॉट खदरी में भी किसी के घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, और यह भी बताया गया है कि यह जो चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है, यह लोग कहीं बाहर के नहीं हैं बल्कि हमारे ही क्षेत्र के कुछ नशेड़ी तत्व है जो नशे के चक्कर में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है, और माहौल खराब कर रहे हैं, विनोद चौहान जी के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जो भी यह असामाजिक तत्व है इनको बख्शा नहीं जाएगा, और इनके ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी, और यहां तक कि अगर हमारे ही क्षेत्र के यह लोग होंगे तो इनको ग्राम सभा से पूर्ण रूप से निष्कासित कर दिया जाएगा। फिलहाल चोरों की धर दबोज के लिए आस पास के सी सी टी वी खंगाले जा रहे है, ताकि समय रहते चोरों का पता लग सके।।।
खबर……
पवन सिंह लिंगवाल
रिपोर्टर




