पौड़ी जनपद के विकास खंड कल्जीखाल में आयोजित सदस्यता अभियान में रविवार को 150 लोगो ने जय पहाड़ जय पहाड़ी नारे के साथ यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की 
विकास खंड कल्जीखाल के ब्लॉक मुख्यालय के समीप मुख्य बाजार में उक्रांद की सदस्यता अभियान में रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के विभिन्न गांवों से भारी तादात में युवा एवं मातृशक्ति ने स्वयं कार्यकम स्थल पर आकर उक्रांद की नवीन सदस्यता ली और उक्रांद का झंडा डंडा सहित जय पहाड़ जय पहाड़ी नारा को हर गांव गांव तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया जिसमें विशेषकर युवाओं को भारी उत्साहित होकर उक्रांद की सदस्यता लेते हुए देखा गया जिसमें एक दर्जन नव निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान एवं कुछ पूर्व और वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल थे। 
सदस्यता अभियान उक्रांद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी की अध्यक्षता में दिलाई गई सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को पार्टी का पटका और फूलमालाएं डालकर सदस्यता दिलाई कुछ युवाओं को पार्टी के यूवा प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर नवीन जिम्मेदारी भी सौंपी गई बकायदा उन्हें जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने न्युक्ति पत्र देकर फूलमाला पहनाकर उन्हें उक्रांद का नारा जय पहाड़ जय पहाड़ी को घर घर तक पहुंचाने का आह्वाहन किया इस अवसर पर उक्रांद प्रदेश महामंत्री नीरजा खुगशाल महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुश्री संतोष डोभाल, जिला उपाध्यक्ष जे पी नैनवाल,कल्जीखाल ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह,पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंदोला,ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कल्जीखाल देवेंद्र खुगसाल,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती भारती चंदोला,युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नितिन नेगी,महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गौड़,संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ कुमारी काजल,उक्रांद के विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सज्जन सिंह नेगी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर मंजेड़ा,पूर्व विधानसभा प्रत्याक्षी सरजीत पटवाल,बिसंभर सिंह नेगी सहित सैकड़ों युवा महिलाएं मौजूद थे।

