✍️ सुभाष पिमोली थराली।
ग्राम पंचायत कुनी-पार्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया, ग्राम प्रधान मीना देवी पिमोली , जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियाल,ज्येष्ठ प्रमुख नवनीत सिंह कनिष्क प्रमुख राजा चौहान क्षेत्र पंचायत मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा 1952 से लेकर आज तक के पूर्व प्रधान जो स्वर्गवास हो चुके हैं उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज कुनी- पार्था की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला मंगल दल, स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया ने गांव की विकास की योजनाओं को बताया और कहा गांव की पंचायत ग्रामीण लोकतंत्र और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने का प्रतीक है उन्होंने ग्राम पंचायत कुनी -पार्था के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास में सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आवाहन किया।
इस मौके पर डीपीओ मनोज कुमार, एडियो पंचायत गंगा सिंह गुसाई,ग्राम विकास अधिकारी पंकज रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट,पूर्व प्रधान प्रमिला देवी, आनंद सिंह पिमोली,गजे सिंह, गोपाल सिंह पिमोली,माधों सिंह,पुष्कर सिंह,कल्याण सिंह पिमोली,रतन सिंह,बलवंत सिंह,वीरेंद्र सिंह,मनोहर सिंह,युवक मंगल दल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,जयवीर सिंह पिमोली,दीवान सिंह पिमोली, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।




