
दीपक शाह चमोली
कर्णप्रयाग पुलिस ने 02 नशा तस्कर 502 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार
आगामी निकाय चुनाव को पारदर्शी व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए चमोली पुलिस सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
कर्णप्रयाग पुलिस टीम द्वारा गत रात्रि को लंगासू में चैकिंग के दौरान दो अभियुक्त सुनील सैलानी उम्र-40 वर्ष निवासी शिव शक्ति नगर मन्दिर मार्ग गोपेश्वर चमोली और दीपक बिष्ट उम्र 40 वर्ष निवासी सरस्वती विहार जल निगम कालोनी गोपेश्वर चमोली को 502 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर मु0अ0सं0- 07/2025 धारा 08/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। बरामद माल की कीमत लगभग रु0 1,00,400/- आंकी जा रही है।पुलिस टीम में उ0नि0 अश्वनी बलूनी हेड़ कांस्टेबल भगत लाल, मनवीर सिंह, कॉन्स्टेबल नितिन बिष्ट आदि मौजूद थे।