✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।
रविवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गेंवला ब्रह्मखाल के प्रांगण में भक्ति प्रसाद नौटियाल द्वारा लिखित “नारी जागृति” पुस्तिका का विमोचन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री डॉ स्वराज विद्वान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो, एवं आशाओं तथा विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बता दें कि कि नारी जागृति पुस्तिका की रचना रामचरित मानस के तर्ज पर की गई है जिसमें संस्कृत श्लोक के साथ भजनों को प्रमुख स्थान दिया गया है। और नारी की आध्यात्मिक गुणों का विस्तृत वर्णन किया गया है। पुस्तिका के लेखक भक्ति प्रसाद नौटियाल ने कहा कि पुस्तिका की विषय वस्तु से लेकर सम्पूर्ण रचना में उन्हें लगभग 5 वर्ष का समय लगा है और आने वाले समय में इस पुस्तिका को उनके द्वारा लाइब्रेरी व स्कूलों में सप्रेम भेंट किया जाएगा ताकि आने को वाला समाज का प्रत्येक व्यक्ति पुस्तिका का अध्ययन कर समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने में मे अपनी भूमिका निभाए।
पुस्तिका विमोचन के इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री डॉ स्वराज विद्वान, भाजपा दर्जाधारी राज्य मंत्री भाजपा रामसुंदर नौटियाल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन लाल,नगर पालिका अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ मनोज कोहली, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणबीर महंत, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर रावत,बिरेश मोहन सेमवाल, मनवीर भण्डारी, सूरजमणी भट्ट,लक्ष्मण सिंह भण्डारी,धनवीर रमोला मोहन जोगिला, सुरेश घलवान,जनक सिंह रावत, स्मिता अवस्थी, निर्मला राणा इत्यादि मौजूद रहे।




