✍️मनमोहन भट्ट, डुंडा/उत्तरकाशी।
खबर उत्तरकाशी जनपद के डुंडा प्रखंड से है जहां पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी राजदीप सिंह परमार ने डुँडा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए लगभग 38 सदस्यों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। बताते चलें कि डुंडा विकासखंड के अंतर्गत 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य नवनिर्वाचित हुए है।
जिनमें से लगभग 38 सदस्यों ने राजदीप सिंह परमार को अपना निर्विरोध समर्थन दिया। वहीं राजदीप सिंह परमार ने आज अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक मुख्यालय डुंडा मे पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांक पत्र दाखिल किया। खबर लिखे जाने तक ब्लांक प्रमुख पद के लिए कोई दूसरा नामांकन प्राप्त नहीं हुआ था। सूत्रों की माने तो राजदीप सिंह परमार का ब्लाकं प्रमुख बनना लगभग तय है। साथ ही नामांकन के दौरान भाजपा नेता पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सिह सजवाण मौजूद रहे।




